{"_id":"5e9a26808ebc3e72b0244526","slug":"appeal-revenue-department-personnel-give-one-day-salary-every-month-for-pm-cares-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: राजस्व विभाग के कर्मी पीएम केयर्स फंड के लिए हर माह दें एक दिन का वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपील: राजस्व विभाग के कर्मी पीएम केयर्स फंड के लिए हर माह दें एक दिन का वेतन
Sat, 18 Apr 2020 03:28 AM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 18 Apr 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
PM cares Fund
- फोटो : Amar Ujala
केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने हाल ही में बने पीएम केयर्स फंड में अंशदान करने के लिए 17 अप्रैल को एक आदेशनुमा अपील पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि राजस्व विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से यह अपील करने का निर्णय हुआ है कि वे मार्च 2021 तक हर माह पीएम केयर्स फंड में एक दिन का वेतन जमा कराएं।
विज्ञापन
इस फंड के जरिए सरकार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद दी जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को इससे एतराज हो तो वह इसकी लिखित सूचना 20 अप्रैल तक विभाग को दे दें।
विज्ञापन