{"_id":"5f87c4178ebc3e9bb604dfdc","slug":"apj-abdul-kalam-birth-anniversary-president-kovind-pm-modi-shah-rajnath-javadekar-remember-missile-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"APJ Abdul Kalam Birthday: पीएम मोदी-शाह सहित कई लोगों ने मिसाइलमैन को किया याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
APJ Abdul Kalam Birthday: पीएम मोदी-शाह सहित कई लोगों ने मिसाइलमैन को किया याद
Thu, 15 Oct 2020 12:57 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
एपीजे अब्दुल कलाम बर्थडे: पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
APJ Abdul Kalam Birthday: देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की गुरुवार को जयंती है। रामेश्वरम में 15 अक्तूबर, 1931 को उनका जन्म हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर देश के कई दिग्गज उन्हें सलाम कर रहे हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों ने मिसाइलमैन को याद किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वो एक वैज्ञानिक या फिर भारत के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।'
विज्ञापन
Tributes to Dr. Kalam on his Jayanti. India can never forget his indelible contribution towards national development, be it as a scientist and as the President of India. His life journey gives strength to millions. pic.twitter.com/5Evv2NVax9
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2020
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। एक विजनरी नेता, भारत के स्पेस और मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।’
राजनाथ ने लिखा, 'पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। नए और मजबूत भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध, कलाम साहब ने अपना पूरा जीवन भारत के भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।'
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 21वीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है। उनके आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।'