वायु सेना दिवस परेड में शामिल होगा अपाचे और चिनूक, सूर्य किरण टीम का भी दिखेगा जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अक्तूबर को मनाए जानेवाले वायुसेना दिवस पर इस बार अपाचे एटैक चॉपर और चिनूक हेवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर भी परेड में शामिल होंगे। विंग कमांडर सुशील ने कहा कि पहली बार ये दोनों विमान वायुसेना परेड में शामिल होंगे।
Wing Commander Sushil: Apache attack chopper and Chinook heavy lift helicopter to participate for the first time in the Air Force Day parade on October 8. Total 54 aircraft to participate in Air Force Day parade this year including vintage planes and 9 aircraft Surya Kiran team.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 4, 2019
उन्होंने कहा कि वायुसेना दिवस की परेड में इस बार 54 एयरक्राफ्ट शामिल हो रहे हैं। इनमें वायुसेना के पुराने विमान(विंटेज प्लेन) भी शामिल हैं। वायुसेना दिवस परेड में सूर्य किरण टीम हवाई करतब दिखाएगी।
वायुसेना में हाल ही में अपाचे और चिनूक जैसे मारक हेलिकॉप्टर्स को भी शामिल किया गया है। 36 राफेल लड़ाकू विमानों के साथ अगले दो-तीन वर्षों में भारतीय वायुसेना में 15 चिनूक और 22 अपाचे की ताकत शामिल हो जाएगी।
वायुसेना के लिए क्यों खास है अपाचे और चिनूक
रात में भी उड़ सकता है चिनूक
इस साल की शुरुआत में भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित चिनूक हेलीकॉप्टर्स को अपने बेड़े में शामिल किया है। इसका इस्तेमाल दुर्गम इलाकों में आसानी से किया जा सकता है। यह रात में भी उड़ सकता है तथा छोटे हेलीपैड पर भी उतर सकता है। अभी भारतीय वायुसेना को चार चिनूक मिले हैं। कुल 15 चिनूक खरीदे गए हैं। चिनूक हेलीकॉप्टर 11 टन तक का भार उठा सकता है।
दुर्गम इलाकों में भी सटीक निशाना साधता है अपाचे
अपाचे को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना की जरूरत के हिसाब से विशेष तौर पर तैयार किया है। यह दुनिया का सबसे घातक लड़ाकू हेलिकॉप्टर है। यही वजह है कि अमेरिका समेत कई देश इसका इस्तेमाल करते हैं। इसकी डिजिटल कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक सूचना प्रणाली इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाती है।
इस हेलिकॉप्टर में जिस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, वो इसे दुर्गम स्थानों पर भी कारगर मारक क्षमता और सटीक सूचनाएं उपलब्ध करती हैं। सघन पर्वतीय क्षेत्रों, पहाड़ियों और घाटियों में छिपे दुश्मन को भी यह हेलिकॉप्टर आसानी से तलाशकर सटीक निशाना साध सकता है। यह हेलिकॉप्टर 265 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।