फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AP Home Minister's remarks on rape case stokes row, CM blames TDP men for such acts 

आंध्र प्रदेश: दुष्कर्म की दो बड़ी घटनाओं पर गृहमंत्री वनिता के अजीबोगरीब बयान, विपक्ष ने लगाई फटकार

Thu, 05 May 2022 05:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Amit Mandal Updated Thu, 05 May 2022 05:41 PM IST
सार

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सामूहिक दुष्कर्म की दो बड़ी घटनाओं के बाद मंत्री वनिता की इन टिप्पणियों के बाद विपक्षी दलों ने उन्हें निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन
AP Home Minister's remarks on rape case stokes row, CM blames TDP men for such acts 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री टी वनिता ने हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले के बारे में अपने बयान के लिए विपक्ष के निशाने पर हैं। दुष्कर्म को लेकर उन्होंने बयान दिया था कि कुछ घटनाएं अनजाने में होती हैं। वहीं, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को दावा किया कि इस तरह के यौन उत्पीड़न के मामलों में शामिल लोग केवल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के हैं।

विज्ञापन


गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था 
मंदिरों के शहर तिरुपति में एक जनसभा में मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी राज्य के गृह मंत्री द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में आई है। रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद गृह मंत्री ने दावा किया कि आरोपियों का पीड़ित महिला के पति से पैसे लूटने के अलावा और कोई इरादा नहीं था। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि वे (आरोपी) नशे में थे और जब वे उसके पति की पिटाई कर रहे थे, तो महिला ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान तीन हमलावरों ने उसे धक्का दिया और बांध दिया और फिर दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते भी दिया था गैर-जिम्मेदाराना बयान 
पिछले हफ्ते इसी मंत्री ने माताओं पर अपने बच्चों की परवरिश सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया था। गृह मंत्री ने कहा था कि माताओं ने अपनी जिम्मेदारी को ठीक से पूरा किए बिना पुलिस या सरकार सहित किसी को भी इस तरह के कृत्यों (यौन उत्पीड़न) के लिए दोष देना सही नहीं है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सामूहिक बलात्कार की दो बड़ी घटनाओं के बाद मंत्री वनिता की इन टिप्पणियों के बाद विपक्षी दलों ने उन्हें निशाने पर लिया और इस तरह के बयान देने के लिए फटकार लगाई।


भाजपा के राज्य महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा कि एक महिला गृह मंत्री होने के नाते आप इस तरह की लापरवाह टिप्पणी कैसे कर सकती हैं? कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली है। टीडीपी महिला विंग की चेयरपर्सन वी अनीता ने सवाल किया कि अगर बच्चे के आचरण के लिए मां जिम्मेदार हैं, तो क्या वाई एस विजयम्मा (सीएम की मां) जगन के 16 महीने जेल में रहने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed