फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AP CM Jagan Mohan Reddy meets PM Modi in delhi discusses Polavaram project and state issues

Modi-Jagan Meet: पीएम मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के सीएम जगन, पोलावरम परियोजना के लिए फंड जारी करने का अनुरोध

Wed, 28 Dec 2022 03:31 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 28 Dec 2022 03:31 PM IST
सार

नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई है। इस दौरान सीएम जगन ने पोलावरम परियोजना के लिए फंड जारी करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
AP CM Jagan Mohan Reddy meets PM Modi in delhi discusses Polavaram project and state issues
PM Modi-Jagan Reddy - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए लंबित फंड जारी करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बैठक चली, जिसमें सीएम जगन ने कहा कि उनकी सरकार पोलावरम परियोजना पर अब तक करीब 2,900 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक फंड जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में सीएम जगन ने कहा कि उनकी सरकार संसाधनों की कमी का सामना कर रही है और केंद्र से परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड देने का अनुरोध किया। सीएम जगन ने अनुमानित 55,548.87 करोड़ रुपये की पोलावरम परियोजना के लिए संशोधित लागत की जल्द मंजूरी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी की मांग
सूत्रों ने कहा कि सीएम जगन ने पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में अधिक लाभार्थियों को शामिल करने तथा 12 और मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी देने की मांग की।  इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित आंध्र प्रदेश खनिज विकास निगम को खदान अयस्क और समुद्र तट रेत खनिज क्षेत्रों का आवंटन करने का अनुरोध किया।


पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात
प्रधानमंत्री से मिलने के बाद सीएम जगन रेड्डी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। शाम को उनका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है। बता दें, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री इस साल कई बार पीएम मोदी से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed