फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AP CID seeks custody of former CM Naidu for questioning, court order on house custody likely today

Andhra Pradesh: CID ने पूछताछ के लिए पूर्व CM नायडू की हिरासत मांगी, हाउज कस्टडी पर आज आ सकता है आदेश

Tue, 12 Sep 2023 08:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 08:49 AM IST
सार

अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख की 15 दिनों की हिरासत मांगी है। उन्होंने कहा कि हम केवल मांग कर सकते हैं, लेकिन अंत में अदालत फैसला करेगी।

विज्ञापन
AP CID seeks custody of former CM Naidu for questioning, court order on house custody likely today
Chandrababu Naidu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की 15 दिनों की हिरासत की मांग के लिए अदालत में एक याचिका दायर की है। वहीं, नायडू की कानूनी टीम ने उन्हें जेल से जल्द रिहा कराने और हाउज कस्टडी (घर पर हिरासत में रखने) के लिए एक याचिका दायर की है।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि सीआईडी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है। वहीं, चंद्रबाबू नायडू की कानूनी टीम की याचिका पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख की 15 दिनों की हिरासत मांगी है। हम केवल मांग कर सकते हैं, लेकिन अंत में जब सुनवाई की बात आएगी तो अदालत फैसला करेगी। 

विज्ञापन

सोमवार को, नायडू की कानूनी टीम ने उन्हें जेल से जल्द रिहा करने और घर पर हिरासत में रखे जाने के लिए एक याचिका दायर की है। विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत में इस याचिका पर बहस हुई। पूर्व मुख्यमंत्री की कानूनी टीम घर पर हिरासत लिए जाने के फैसले का इंतजार कर रही है, जो मंगलवार को सुनाए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वकील सिद्धार्थ लूथरा के नेतृत्व में कानूनी विशेषज्ञों की एक टीम ने अपनी दलीलों में जेल में नायडू की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की, जबकि सीआईडी ने इसका विरोध किया। 

यह है मामला

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को नौ सितंबर को सुबह तड़के नंदयाल से गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर कौशल विकास निगम घोटाले में शामिल होने आरोप हैं। इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी विशेष बस में सो रहे थे।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम

गिरफ्तारी के अगले दिन 10 सितंबर को नायडू को विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नायडू को कड़ी सुरक्षा के साथ विजयवाड़ा से लगभग 200 किलोमीटर दूर राजा महेंद्रवरम केंद्रीय जेल ले जाया गया। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed