फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Any minister guilty of corruption should be hanged: anna hazare

केजरीवाल पर लगे आरोपों के बीच बोले अन्ना- कोई मंत्री भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाए तो फांसी दो

Mon, 08 May 2017 08:31 PM IST
amarujala.com, Presented By: अकरम
amarujala.com, Presented By: अकरम Updated Mon, 08 May 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Any minister guilty of corruption should be hanged: anna hazare
अन्‍ना हजारे - फोटो : FILE PHOTO

जाने-माने समाजसेवी और भ्रष्टाचार आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने आप में मचे बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं हमेशा बोलता हूं, कोई मंत्री भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाए तो उसे फांसी दे दो।

विज्ञापन


अन्ना ने यह बात ऐसे समय कही है जब मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी विवादों में घिरी है। बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टैंकर घोटाला मामले में सबूत लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा सोमवार सुबह 11 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने एसीबी को सभी दस्तावेज सौंप दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी दफ्तर से निकलकर कपिल मिश्रा ने जानकारी दी थी कि उन्होंने इस मामले में केजरीवाल और उनके दो साथियों पर फाइल दबाने और इस मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए शिकायत की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में शीला दीक्षित को बचाने की कोशिश हो रही है।


इसके साथ ही कप‌िल ने ये भी कहा क‌ि वो एसीबी में स‌िर्फ टैंकर घोटाले की फाइल सौंपने आए थे लेक‌िन केजरीवाल पर जो उन्होंने आरोप लगाया है उसके ल‌िए सीबीआई के पास जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed