फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anvi suffering from down syndrome with 75 percent intellectual disability met PM Modi today

Rubber Girl Anvi: योग ने बदली डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 'रबर गर्ल' की जिंदगी, पीएम मोदी से मुलाकात की

Sat, 10 Sep 2022 06:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 06:17 PM IST
सार

गुजरात के सूरत की रहने वाली अन्वी 75 फीसदी बौद्धिक अक्षमता के साथ डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है। अन्वी ने इस साल 24 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी जीता था। 

विज्ञापन
Anvi suffering from down syndrome with 75 percent intellectual disability met PM Modi today
माता-पिता के साथ अन्वी - फोटो : एएनआई

विस्तार

योग ने 75 फीसदी बौद्धिक अक्षमता के साथ डाउन सिंड्रोम से पीड़ित अन्वी की जिंदगी बदल दी है। रबर गर्ल के नाम से मशहूर 14 वर्षीय अन्वी ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके सामने योग किया। अन्वी गुजरात की रहने वाली है। 

विज्ञापन


अन्वी के पिता विजय जांजारुकिया ने कहा, "हमने जिंदगी की सारी उम्मीदें दी थीं, तभी अन्वी के लचीलेपन का पता चला। योग ने उसे नया जीवन दिया है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह शायद उसके जीवन का सबसे बड़ा दिन है जब उसने आज पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके सामने योग किया।"
विज्ञापन




अन्वी की मां अवनि ने कहा योग एक वरदान है, वह रोज सुबह एक घंटे और फिर शाम को योगाभ्यास करती है। प्रतियोगिताओं में उसने अन्य सामान्य बच्चों के साथ प्रदर्शन किया है और कई पुरस्कार जीते हैं। 


गुजरात के सूरत की रहने वाली अन्वी 75 फीसदी बौद्धिक अक्षमता के साथ डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है। अन्वी ने इस साल 24 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी जीता था। गुरुवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अन्वी के साथ उसके माता-पिता भी पहुंचे थे। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। प्रधानमंत्री कार्यालय से एक कनफर्मेशन वाला कॉल आया तो वह हैरान हो गए। इसको बाद उनकी मुलाकात हुई।

अन्वी के पिता ने कहा, "यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह संभवत: उनके जीवन का सबसे बड़ा दिया था जब वह पीएम मोदी से मिलीं और उनके सामने योग किया।" उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी को 'नमो दादा' बुलाती हैं। बैठक के दौरान अन्वी ने उनके सामने योग किया, प्रधानमंत्री ने भी उसके प्रयासों की सराहना की और उसे भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने (पीएम मोदी) अगली बार गुजरात आने पर मिलने का वादा किया है। 

उन्होंने कहा, "ऐसा लगा कि हम परिवार के किसी सदस्य के साथ बैठे हैं। उन्होंने (पीएम मोदी) अन्वी के साथ बातचीत की और कहा कि वह मन की बात में उसके बारे में बात करेंगे। वह एक बहुत ही जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।" बैठक के दौरान उन्होंने अपने प्रधानंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर भी प्राप्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed