फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anushka Shankar reply to trolls No one has right to comment on my body

Anoushka Shankar: ट्रोलर्स पर भड़कीं सितार वादक अनुष्का, कहा- किसी को भी मेरे शरीर पर टिप्पणी का अधिकार नहीं

Sat, 06 Sep 2025 06:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 06:46 AM IST
सार

अनुष्का शंकर ने कहा कि उनका शरीर उनके लिए एक पूर्ण, शक्तिशाली योद्धा की तरह रहा है। सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का की कुछ पोस्ट पर अनजान लोगों ने उनके कपड़ों और शरीर को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। लोगों ने कहा कि उनके परिधान भारतीय शास्त्रीय संगीत की पवित्रता के अनुरूप नहीं हैं। 

विज्ञापन
Anushka Shankar reply to trolls No one has right to comment on my body
सितार वादक अनुष्का शंकर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
loader

विस्तार

सितार वादक अनुष्का शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों और स्टोरीज को लेकर ट्रोल करने वालों को कड़ा जवाब देते हुए कहा, किसी को भी मेरे शरीर पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


अनुष्का (44) ने कहा कि उनका शरीर उनके लिए एक पूर्ण, शक्तिशाली योद्धा की तरह रहा है। सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का की कुछ पोस्ट पर अनजान लोगों ने उनके कपड़ों और शरीर को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। लोगों ने कहा कि उनके परिधान भारतीय शास्त्रीय संगीत की पवित्रता के अनुरूप नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बारिश का कहर जारी: गुजरात में पांच डूबे.. हिमाचल में आठ शव बरामद; अजमेर जलमग्न, पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


बारह बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित सितारवादक ने इनके जवाब में कहा, एक अर्थ में सिर्फ एक शरीर (हर किसी के पास एक होता है!) और इसलिए इसमें कुछ खास नहीं है। लेकिन दूसरी तरह से यह एक चमत्कार भी है। उन्होंने आगे लिखा, जब मैं सोचती हूं कि मेरे शरीर ने मुझे किन-किन परिस्थितियों से गुजरने में मेरी मदद की है, तो मैं विस्मय और कृतज्ञता से भर जाती हूं। इस शरीर ने दो बच्चों को जन्म दिया है, बाल यौन शोषण और चार प्रमुख सर्जरी से उबारा, नशे की लत से बाहर लाया है।

ये भी पढ़ें: अमर उजाला-पेंगुइन युवा कहानी प्रतियोगिता: नतीजे में दिखी संघर्ष से सपनों तक पहुंचने की जिद, नौजवानों की कलम...

पिता की छवि के बारे में सोचने की मिली सलाह
अनुष्का को कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी पोस्ट कीं, जिसमें एक में उन्हें सलाह दी गई थी कि छुट्टियों के दौरान की उनकी पोशाक साधारण होनी चाहिए थी। उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी शरीर दिखाने वाली फोटो डालने से पहले अपने पिता की छवि के बारे में सोचने की सलाह भी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed