{"_id":"657a3737bef9d5a84a0249f4","slug":"anurag-thakur-whom-does-rahul-consider-responsible-for-the-death-of-45-thousand-people-in-kashmir-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: 'कश्मीर में 45 हजार लोगों की मौत का किसे जिम्मेदार मानते हैं राहुल?', अनुराग, बोले अनुराग ठाकुर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anurag Thakur: 'कश्मीर में 45 हजार लोगों की मौत का किसे जिम्मेदार मानते हैं राहुल?', अनुराग, बोले अनुराग ठाकुर
Thu, 14 Dec 2023 04:29 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:29 AM IST
सार
इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह पर पलटवार किया था। ठाकुर ने सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूर्व में घटित स्थिति की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते।
विज्ञापन
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि जम्मू-कश्मीर में 45,000 लोगों की मौत के लिए कांग्रेस नेता किसे जिम्मेदार मानते हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में दशकों की अस्थिरता के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह पर पलटवार किया था। ठाकुर ने सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूर्व में घटित स्थिति की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते। एजेंसी से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, इतिहास पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने देश को जो घाव दिए, इतिहास उसका गवाह है। वह सरदार वल्लभभाई पटेल ही थे, जिन्होंने देश के पहले गृह मंत्री के रूप में 553 रियासतों को एकजुट किया और एक मजबूत देश की नींव रखी।
विज्ञापन
हिमाचल को मिली अतिरिक्त 633 करोड़ की वित्तीय मदद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड से अतिरिक्त 633.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।