फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur said Youth will make India a superpower of the world this will take the country forward

अनुराग ठाकुर बोले: युवा बनाएंगे भारत को दुनिया की महाशक्ति, देश को यही आगे लेकर जाएंगे

Fri, 12 Aug 2022 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Aug 2022 10:49 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं के विचारों को प्रमुखता दी जानी चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में 750 युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Anurag Thakur said Youth will make India a superpower of the world this will take the country forward
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हाल के दिनों में खेलों की दुनिया में युवाओं ने देश को गौरवान्वित करने वाला प्रदर्शन किया है। इससे देश का पूरी दुनिया में नाम हुआ है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आगे आने वाले दिनों में भारत खेलों की बड़ी महाशक्ति बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम इंडिया@2047 में यह बातें कहीं। इस कार्यक्रम में हाल ही में खेलों की दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।  

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं के विचारों को प्रमुखता दी जानी चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में 750 युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें देश के हर जिलों और हर क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं। उसी प्रकार युवाओं को अपने जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर देश के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्साही युवाओं के दम पर ही देश दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन सकेगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवाओं ने ही देश को हमेशा एक नई राह दिखाने का काम किया है। गुलामी के समय में भी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य युवा क्रांतिकारियों ने देश को आजादी की राह दिखाई। आज भी युवा उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने इन्हीं आदर्शों से सीख लेते हुए युवाओं को देश के लिए कुछ बड़ा करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed