{"_id":"652916e2dfd54a3a590e8419","slug":"anurag-thakur-said-to-save-our-people-we-do-not-ask-for-help-but-give-help-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Ajay: 'अपने नागरिकों के लिए हम मदद मांगते नहीं बल्कि देते हैं', अनुराग ठाकुर ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Ajay: 'अपने नागरिकों के लिए हम मदद मांगते नहीं बल्कि देते हैं', अनुराग ठाकुर ने कही यह बात
Fri, 13 Oct 2023 03:39 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:39 PM IST
सार
'ऑपेशन अजय' पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन और रूस युद्ध या फिर अरब स्प्रिंग( मिस्र में नागरिक विद्रोह) सभी में केंद्र ने अपने नागरिकों को बचाया है। शुक्रवार इस्राइल से 212 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास का भीषण युद्ध जारी है। जिसमें दोनों पक्षों के हजारों लोगों की जान गई है। हमास द्वारा शुरू किए गए इस युद्ध को इस्राइल हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है। इसके लिए इस्राइल गाजा पट्टी स्थित आतंकी समूह हमास पर जमकर रॉकेट दाग रहा है। हमास और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण कई भारतीय वहीं फंसे हुए हैं। जिनको बचाने के लिए केंद्र सरकार ने 'ऑपेशन अजय' की शुरूआत की है। इस ऑपेशन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, शुक्रवार को आखिरकार केंद्र सरकार ने देशवासियों को वहां से निकाल लिया है। पिछले नौ सालों से इसी तरह के संघर्ष क्षेत्रों में सरकार ऐसे मिशन में अपने नागरिकों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहती बल्कि खुद सहायता के लिए वहां पहुंची हैं। साथ ही उन्होंने कहा शुक्रवार सुबह इस्राइल से 212 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया।
अनुराग ठाकुर ने कहा हमने सभी को बचाया है
'ऑपेशन अजय' पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन और रूस युद्ध या फिर अरब स्प्रिंग( मिस्र में नागरिक विद्रोह) सभी में केंद्र ने अपने नागरिकों को बचाया है। नौ सालों में कई अभियान चलाए गए हैं। हमने कई विदेशों नागरिकों को भी बचाया है। भारत मदद नहीं मांगता बल्कि दूसरों को भी सहायता देता है। बता दें कि शुक्रवार को इस्राइल से भारतीयों का पहला जत्था भारत लौट आया है।
वापस लौटे भारतीयों का हाथ जोड़कर अभिनंदन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने हाथ जोड़कर लौटे लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने इस्राइल से उड़ान भरने वाले छात्रों से भी बातचीत की। मंत्री ने यात्रियों को विदेश में प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा के लिए केंद्र की अटूट प्रतिबद्धता के बारे में आश्वस्त किया
विज्ञापन
मोदी सरकार मजबूत, हर भारतीय को इस्राइल से लाएगी सुरक्षित : भाजपा
भारत इस्राइल में फंसे हर भारतीय की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगा क्योंकि उसके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और संवेदनशील सरकार है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने शुक्रवार को यह बात कही।
पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस्राइल से 212 भारतीयों के पहले जत्थे को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की सराहना की और इसे अभूतपूर्व बचाव अभियान बताया। उन्होंने कहा कि इ्रस्राइल में इतने भयावह मंजर के बीच संवेदनशील और मजबूत सरकार कड़े कदम उठा रही है। ऑपरेशन अजय के तहत 212 भारतीयों को स्वदेश लाने का क्षण पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि कठिन के समय में भी यदि किसी सरकार के पास लोगों के लिए 24x7 काम करने की क्षमता और धैर्य है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। इस्राइल से भारतीयों के पहले जत्थे की सुरक्षित वापसी इसलिए संभव हो पाई क्योंकि केंद्र में एक मजबूत सरकार है जिसके लिए जनहित सर्वोपरि है और इसके पीछे 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों की ताकत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को पता होना चाहिए कि सरकार इस्राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी निभा रही है। संसाधनों की कोई कमी नहीं है।