फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur said: Better packaging, aggressive marketing is necessary for Heal in India, startups and companies will invest

अनुराग ठाकुर बोले : ‘हील इन इंडिया’ के लिए बेहतर पैकेजिंग, आक्रामक मार्केटिंग जरूरी, स्टार्टअप और कंपनियां करेंगी निवेश

Sat, 23 Apr 2022 05:49 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Apr 2022 05:49 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उम्मीद जताई कि देश में जल्द ही इस क्षेत्र में कई स्टार्टअप और कंपनियां निवेश करेंगी। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है, दो सालों में 47 स्टार्टअप सफलतापूर्वक यूनिकॉन बन गए। उन्होंने कहा कि हमें अपने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said: Better packaging, aggressive marketing is necessary for Heal in India, startups and companies will invest
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : @ianuragthakur

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों पर ध्यान देने के साथ ही भारत को चिकित्सा के केंद्र के रूप में मार्केटिंग करने पर जोर दिया। आयुर्वेद के जरिये स्वास्थ्य क्षेत्र में केरल की प्रगति का जिक्र कर उन्होंने मंत्रालयों से ‘हील इन इंडिया’ की दिशा में करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल हुए। आयुष में निवेश और नवाचार की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में 3 अरब डॉलर का व्यापार था जोकि अब छह गुना से भी अधिक बढ़कर 18 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि देश में जल्द ही इस क्षेत्र में कई स्टार्टअप और कंपनियां निवेश करेंगी। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है, दो सालों में 47 स्टार्टअप सफलतापूर्वक यूनिकॉन बन गए। उन्होंने कहा कि हमें अपने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसके लिए आक्रामक मार्केटिंग और ब्रांडिंग भी की जानी चाहिए। आयुष मंत्रालय जल्द ही ई-मार्केटप्लेस लॉन्च करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस तेज विकास में आयुष भी एक अग्रणी क्षेत्र बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed