फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur meets Shikhar Dhawan Aman Gupta under BJP Sampark se Samarthan outreach programme

संपर्क से समर्थन: शिखर धवन और अमन गुप्ता से मिले अनुराग ठाकुर, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

Mon, 03 Jul 2023 02:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 02:28 AM IST
सार

सूचना और प्रसारण के साथ-साथ खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों से दोनों को अवगत कराया।

विज्ञापन
Anurag Thakur meets Shikhar Dhawan Aman Gupta under BJP Sampark se Samarthan outreach programme
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को भाजपा के 'संपर्क से समर्थन' आउटरीच कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में क्रिकेटर शिखर धवन और boAt के सह-संस्थापक अमन गुप्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण के साथ-साथ खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों से दोनों को अवगत कराया। एक बयान में, ठाकुर ने कहा, .. हम एक युवा उद्यमी और boAt के सह-संस्थापक अमन गुप्ता से मिले, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने गुप्ता और व्यापारिक समुदाय से सरकार के लिए समर्थन भी मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने बयान में आगे कहा, हमने शिखरजी को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है और उनका और खेल समुदाय का समर्थन मांगा है। ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत ने खेलों में 360 डिग्री बदलाव देखा है। मंत्री ने कहा कि धवन और गुप्ता दोनों ने खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की और आर्थिक मोर्चे पर भारत के बढ़ते प्रभुत्व और अनुकूल स्थिति पर अपना उत्साह और संतुष्टि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed