फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anupam Kher says he is ready to discuss the problem with FTII students 

एफटीआईआई के छात्रों की समस्या पर चर्चा को तैयार: अनुपम खेर

Sat, 14 Oct 2017 02:42 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Sat, 14 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher says he is ready to discuss the problem with FTII students 
एफटीआईआई के नव-नियुक्त अध्यक्ष अनुपम खेर

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के नव-नियुक्त अध्यक्ष अनुपम खेर ने कहा है कि वह छात्रों की समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा को तैयार हैं। छात्रों द्वारा खेर को लिखे गए एक खुले पत्र के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लिखे पत्र में छात्रों ने एफटीआईआई द्वारा शुरू किए गए कम-अवधि वाले कुछ पाठ्यक्रमों के खिलाफ आवाज उठाई और उनका ध्यान कुछ अन्य मुद्दों पर भी खींचा। खेर ने मीडिया से कहा, ‘मैं छात्रों के साथ चर्चा करना पसंद करूंगा। मैं उनके सीनियर की तरह हूं। मैं 1978 में वहां छात्र था और अब 38 साल बाद एक अध्यक्ष के तौर पर जा रहा हूं।’ 
विज्ञापन


पढ़ें- FTII के छात्रों ने नए चेयरमैन अनुपम खेर को लिखा खुला खत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि आजकल के युवा किसी अभिनेता को और मेरे जैसे व्यक्तित्व को बहुत कुछ सिखा सकते हैं। हम साथ बैठेंगे, हम इसके बारे में बात करेंगे और इस महान संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पत्र में कहा गया है कि एफटीटीआई की स्थापना फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं की शिक्षा देने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन अब यह धीरे-धीरे एक ऐसा संस्थान बनता जा रहा है जो ‘धन जुटाने’ के लिए कम अवधि वाले ‘क्रैश कोर्स’ चलाता है। गौरतलब है कि 62 वर्षीय खेर को बुधवार को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पुणे के स्वायत्त संस्थान एफटीआईआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed