अनुपम खेर, राम माधव, स्वप्न दासगुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- आई लव पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IIFT के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है। उन्होंने बताया कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके बारे में मुझे भारत के अपने कुछ दोस्तों से पता चला है। मैं अभी लॉस एंजेलिस में हूं। ट्विटर से मेरी बात हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर्स ने खुद को तुर्की का बताया है। अपने पहले ट्विट में उन्होंने लिखा है कि आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिस तिम द्वारा हैक कर लिया गया है। आपका सारा जरूरी डाटा कैप्चर कर लिया गया है।
हैकर्स ने अनुपम खेर के ट्विटर हैंडल को AnupamPKher से बदलकर AnupamPKherTC कर दिया था। जिसकी वजह से इसमें वेरिफाइड अकाउंट का नीला टिक दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि बाद में एक्टर के अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया। एक्टर के बाद भाजपा के महासचिव राम माधव और राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।
जिस हैकर ने अनुपम खेर के अकाउंट को हैक किया था उसने ही स्वप्न दासगुप्ता जोकि राज्यसभा के मनोनित सांसद हैं, उनका अकाउंट भी हैक किया है। जिसमें हैकर ने लिखा- आई लव पाकिस्तान। बता दें कि अनुपम के ट्विटर पर 12 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें लोगों के साथ ट्विटर पर बात करते हुए और अपने विचार सामने रखते हुए देखा जाता है।
My Twitter account has been hacked. Just got few calls from friends in India about it. I am in Los Angeles and it is 1 am. Have spoken to Twitter already,: Anupam Kher to ANI (File Pic) pic.twitter.com/4XVblxwKYb
— ANI (@ANI) February 6, 2018