{"_id":"5da9ea368ebc3e93d9659d68","slug":"anup-kumar-singh-gujarat-cadre-1985-batch-is-director-general-of-national-security-guard-nsg","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को एनएसजी की कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को एनएसजी की कमान
Fri, 18 Oct 2019 10:07 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
एनएसजी
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक(डीजी) नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप की नियुक्ति इस पद पर की गई।
विज्ञापन
The Appointments Committee of the Cabinet has approved the proposal of Ministry of Home Affairs for appointment of Anup Kumar Singh as Director General, National Security Guard (NSG), up to 30.09.2020. pic.twitter.com/Kl2OuN3uM2
— ANI (@ANI) October 18, 2019
विज्ञापन
इस आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह की 'ब्लैक कैट्स कमांडो' बल के डीजी के तौर पर नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल प्रभार संभालने के बाद से 30 सितंबर 2020 तक या अगले आदेश तक होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि एनएसजी की स्थापना 1984 में अपहरण जैसी घटनाओं और आतंकी वारदातों से निपटने के लिए संघीय आकस्मिक बल के तौर पर हुई थी। इस बल के कमांडो के देशभर में पांच हब हैं, जिसका मुख्य कार्यालय गुड़गांव के मानेसर में है।