महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल : संजय राउत का शायराना ट्वीट- हमको तो बस नए रास्तों की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मामले की आंच की जद में महाराष्ट्र सरकार भी आ गई है। इस मामले को लेकर हटाए गए पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली करने का टारगेट रखने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके बाद उद्धव सरकार में हलचल मच गई है। अनिल देशमुख की कुर्सी खतरे में आ गई है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार सुबह इस मामले को लेकर शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा कि हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है।
एंटीलिया मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच संजय राउत ने बड़े ही शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। संजय राउत ने गीतकार जावेद अख्तर की एक शायरी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है, हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।''
शुभ प्रभात... pic.twitter.com/lKWKS9pFkf
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) March 21, 2021
देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास स्थल एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी एक कार बरामद होने के बाद क्राइम ब्रॉन्च की शाखा के पूर्व प्रमुख एपीआई सचिन वाजे की गिरफ्तारी से महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड़ आ गया है। बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ वापस सरकार बना ली थी। इस बीच, संजय राउत के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना एक बार पुन: पूर्व सहयोगी पार्टी भाजपा से हाथ मिला सकती है, ऐसे में कांग्रेस-एनसीपी अलग-थलग पड़ जाएंगे।
विस्फोटक चिट्ठी: मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव को लिखा पत्र, पढ़ें 10 बड़ी बातें
परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिख अपने पत्र में 100 करोड़ रुपये की वसूली का टार्गेट तय करने के मामले में पूरी तरह से एनसीपी को ही निशाना बनाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अनिल देशमुख के इस भ्रष्टाचार के संबंध में शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को भी अवगत कराया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।