फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia case, Mansukh hiren death case, Sanjay raut says, i Knew Sachin Waze had warned MVA leaders that he could create problems

महाराष्ट्र: संजय राउत का बड़ा खुलासा, बोले- मैंने किया था आगाह, सरकार के लिए समस्या खड़ी कर सकता है वाजे

Mon, 29 Mar 2021 06:00 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Mar 2021 06:00 PM IST
सार

  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे पर गंभीर आरोप लगाया 
  • राउत ने कहा कि वाजे प्रकरण ने उद्धव सरकार को आगे से सावधान रहने के लिए एक बड़ी सीख दी है

विज्ञापन
Antilia case, Mansukh hiren death case, Sanjay raut says, i Knew Sachin Waze had warned MVA leaders that he could create problems
संजय राउत और सचिन वाजे

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही महाविकास अघाड़ी के कुछ नेताओं को चेताया था कि वाजे महाराष्ट्र सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वाजे की गतिविधियों पर मुझे पहले ही शक था। राउत ने कहा कि वाजे प्रकरण ने उद्धव सरकार को आगे से सावधान रहने के लिए एक बड़ी सीख दी है।

विज्ञापन


राउत ने कहा कि जब लंबे समय के बाद वाजे को मुंबई पुलिस में फिर से लाने की कवायद की जा रही थी तब मैंने उस समय कुछ बड़े नेताओं को चेतावनी भी दी थी कि यह आदमी आगे जाकर सरकार के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा अंदेशा सही निकला और जिसका डर था वही हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने वाजे की वापसी के बाद भी नेताओं को बताया था कि इस अधिकारी की कार्यशैली बिल्कुल संदिग्ध है और यह सरकार के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन


राउत ने कहा कि वह कई वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वाजे के बारे में जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक आदमी खराब नहीं होता है, लेकिन परिस्थितियां उन्हें ऐसा बना देती हैं। निलंबित पुलिस अधिकारी का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा समर्थन किये जाने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वाजे तथा उनकी गतिविधियों के बारे में उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन







मनसुख हिरेन हत्याकांड में वाजे की गिरफ्तारी  
बता दें कि एंटीलिया बम केस और मनसुख हिरेन हत्याकांड में एनआईए ने वाजे को गिरफ्तार किया है। वाजे को पुलिस हिरासत में घाटकोपर बम ब्लास्ट के आरोपी ख्वाजा युनूस की हिरात में मौत के बाद 2004 में सस्पेंड कर दिया गया था। कभी शिवसेना में शामिल हुए वाजे को पिछले साल दोबारा बहाल किया गया।

पवार और अमित शाह की मुलाकात पर भी दिया जवाब
शनिवार को अहमदाबाद में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के बाद जारी राजनैतिक अटकलों के बारे में उन्होंने कहा कि गुजरात के इस शहर में विभिन्न नेताओं के साथ मुलाकात के लिये शाह जाने जाते हैं । उन्होंने कहा कि अगर पवार और शाह के बीच मुलाकात होती है तो इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम को असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed