{"_id":"605866c10a8b74488e7c2a68","slug":"antilia-case-ats-will-take-the-arrested-accused-near-the-canal-near-which-the-body-of-mansukh-hiren-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया केस: मनसुख हिरेन का शव जिस नहर के पास मिला था, पकड़े गए आरोपियों को वहीं ले जाएगा एटीएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया केस: मनसुख हिरेन का शव जिस नहर के पास मिला था, पकड़े गए आरोपियों को वहीं ले जाएगा एटीएस
Mon, 22 Mar 2021 03:13 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 22 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
मनसुख हिरेन की स्कॉर्पियो मुकेश अंबानी के आवास के पास मिली थी
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) मुंबई के व्यापारी मनसुख हिरेन की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को सोमावर को नजदीकी ठाणे जिले में स्थित मुंब्रा नहर ले जाएगा। बता दें यहीं से पांच मार्च को हिरेन का शव मिला था। एटीएस ने हिरेन की कथित हत्या के मामले में निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौड़ को शनिवार रात गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
हिरेन उस कार का कथित मालिक था, जो दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट मिली थी। कार से जिलेटिन (विस्फोटक सामग्री) की 20 छड़ें बरामद हुई थीं। एटीएस के अनुसार राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे का नाम हिरेन की हत्या मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और सट्टेबाज नरेश गौड़ को मुंब्रा नहर के पास रेतीबुंदर इलाके में ले जाया जाएगा, जहां (पांच मार्च को) हिरेन का शव मिला था।' महाराष्ट्र एटीएस के महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने रविवार को फेसबुक पर लिखा था कि हिरेन की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था, ‘इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दिन-रात काम करने वाले अपने सभी अधिकारियों को सलाम करता हूं। यह मेरे जीवन का एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था।’