फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anti rabies injection price hike nppa sets copd drug rates pneumonia vaccine exempted

रेबीज इंजेक्शन की कीमत बढ़ी: फेफड़ों की बीमारी की नई दवाई के दाम तय, निमोनिया की नई वैक्सीन को लेकर ये फैसला

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:05 AM IST
सार

अगर आप या आपका कोई परिजन स्वास्थ्य संबंधी दवाओं पर निर्भर है, तो यह खबर आपके बजट और सेहत दोनों से जुड़ी है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन के दाम बढ़ाने के साथ ही फेफड़ों की बीमारी (COPD) के लिए एक नई ट्रिपल-थेरेपी दवा की खुदरा कीमत तय कर दी है।
 

विज्ञापन
anti rabies injection price hike nppa sets copd drug rates pneumonia vaccine exempted
रेबीज इंजेक्शन ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

देश में रेबीज के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ा दी गई है। जबकि, फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नई ट्रिपल-थेरेपी दवा की अलग खुदरा कीमत तय की गई है।
विज्ञापन


अस्पतालों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चार तरह की ड्रिप (आईवी फ्लूड्स) की कीमतों को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कुल छह दवा फॉर्मूलेशन से जुड़े अहम मूल्य संबंधी फैसलों पर मुहर लगा दी है, जबकि बच्चों को निमोनिया से बचाने वाली नई वैक्सीन न्यूबेवैक्स-14 न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट को पांच साल के लिए दवा मूल्य नियंत्रण (डीपीसीओ) से छूट देने का निर्णय लिया है। एनपीपीए ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन 300 आईयू/एमएल की संशोधित सीलिंग प्राइस 112.19 रुपये प्रति मिलीलीटर से बढ़ाकर 119.48 रुपये प्रति मिलीलीटर कर दी है। यह फैसला दवा की कीमत को लेकर दाखिल समीक्षा याचिका और कंपनियों से प्राप्त नए मूल्य आंकड़ों के आधार पर लिया गया।
विज्ञापन

इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कुत्ता, बंदर या अन्य संदिग्ध जानवर के काटने के बाद गंभीर मामलों में एंटी-रेबीज वैक्सीन के साथ किया जाता है, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओपीडी मरीजों को नई ट्रिपल-थेरेपी दवा
एनपीपीए ने ग्लाइकोपाइरोनियम, फॉर्मोटेरोल, बुडेसोनाइड के संयोजन वाली नेबुलाइजेशन दवा के लिए 56.35 रुपये प्रति मिलीलीटर की अलग खुदरा कीमत तय की है। यह दवा विशेष रूप से सीओपीडी के मरीजों के लिए विकसित की गई है।


चार तरह की ड्रिप की कीमतों को मंजूरी
बैठक में डेक्सट्रोज 5% इंजेक्शन की कीमत 97.40 रुपये, सोडियम क्लोराइड (नॉर्मल सलाइन) की कीमत 100.87 रुपये, डेक्सट्रोज व सोडियम क्लोराइड की कीमत 102.34 रुपये और कंपाउंड सोडियम लैक्टेट (रिंगर लैक्टेट) की कीमत 116.95 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed