फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anti modi and pro rahul statements led to trolling of bjp mp tarun vijay,know the reason

मोदी के खिलाफ और राहुल के पक्ष में बयान पर ट्रोल हुए बीजेपी सांसद तरुण विजय,ये थी वजह

Wed, 05 Sep 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
anti modi and pro rahul statements led to trolling of bjp mp tarun vijay,know the reason
तरूण विजय

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद तरुण विजय को सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल मंगलवार देर रात उनके ट्विटर अकाउंट से पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई ट्वीट्स लगातार आये। बाद में उन्होने ना सिर्फ वो सारे ट्वीट्स डिलीट किए बल्कि जानकारी दी कि उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया था।

विज्ञापन


सबसे पहले तरुण विजय के अकाउंट से ट्वीट आया जिसमें उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा का समर्थन किया । ट्वीट में लिखा कि जो लोग राहुल गांधी की कैलाश यात्रा का मज़ाक उड़ा रहे हैं, ऐसा एक हिंदू को नहीं करना चाहिए, ये जो भी है राहुल और शिव के बीच में है, शिव से बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं खुद तीन बार कैलाश जा चुका हूं और कैलाश मानसरोवर यात्री संघ का अध्यक्ष रह चुका हूं।
विज्ञापन

 






थोड़ी देर में दूसरा ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हुआ जिसमें कहा गया कि हैलो, तुम इसलिए वहां पर नहीं हो क्योंकि तुम लोकप्रिय हो, तुम इसलिए वहां हो क्योंकि लोग तुम्हारे पीछे हैं। अपने घमंड को दूर करो हे भगवान, तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम लोकप्रिय हो?  
 




राहुल गांधी के पक्ष में और प्रधानमंत्री के विरोध में सभी ट्वीट के बाद तरुण विजय को भाजपा समर्थक सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करने लगे। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अभी मॉर्निंग वॉक पर हूं, और जो व्यक्ति मेरा ट्विटर अकाउंट हैंडल करता था, उसे मैंने उसे निष्कासित कर दिया है।

 

 

 

गौरतलब है कि तरुण विजय लेखक और पत्रकार भी हैं जो 2010 से 2016 तक वह उत्तराखंड से राज्यसभा के सांसद थे। पत्रकारिता के सफर में तरुण विजय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखबार पाञ्चजन्य के एडिटर भी रह चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed