फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anti india protest erupts in nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर बिगड़ा माहौल, लगे भारत विरोधी नारे

Fri, 10 Mar 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 10 Mar 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
anti india protest erupts in nepal border

नेपाल में हुई गोलीबारी में युवक की मौत के बाद भारत बॉर्डर पर भारत विरोधी माहौल शुरू हो गया है। शुक्रवार को दोपहर में सैकड़ों नेपाली लोग हाथों में झंडा लेकर भारत की सीमा में घुस गए और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को गोलीबारी में नेपाल के व्यक्ति की मौत हो जाने का कारण भारत से सटे बॉर्डर पर अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में हुई हिंसा को लेकर हुई थी।  

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को भारत-नेपाल के सनौली बॉर्डर पर सैकड़ों की तादाद में लोग हाथों में पोस्टर लेकर भारत के खिलाफ नारे लगाए थे। इस दौरान सीमा पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। वहीं विरोध से नेपाल में आवाजाही भी प्रभावित हुई है। गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियों में आग भी लगाई। वहीं लखीमपुर में भी स्थिति तनावपूर्ण है।
विज्ञापन


यह विवाद शुरू होने के पीछे की वजह गांव बसही से सटी भारत-नेपाल सीमा के पास नोमैंस लैंड पर कुछ दिनों पूर्व रुकवाया गया पुलिया का निर्माण नेपालियों ने फिर शुरू करने से  बवाल हो गया। भारतीय एसएसबी ने निर्माण पर आपत्ति की तो नेपालियों ने पथराव और फायरिंग कर दी, जिससे छह एसएसबी जवानों को मामूली चोटें आईं। हमलावरों को खदेड़ने के लिए एसएसबी ने जवाबी हवाई फायरिंग की। इस बीच एक नेपाली को गोली लग गई, जिसकी नेपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एसएसबी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव और फायरिंग करने का मामला दर्ज किया जा रहा है। दिन भर चले बवाल के दौरान दोपहर बाद नोमैंस लैंड पर नेपालियों ने नेपाली झंडा भी गाड़ दिया, जिसे भारतीय प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। इससे बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बन गए। 

फायरिंग में नेपाली की मौत को डीएम ने नकारा

anti india protest erupts in nepal border
फाइल फोटो - फोटो : reuters

बीती 18 फरवरी को भारतीय गांव बसही और उधर नेपाल के जिला कंचनपुर की नोमैंस लैंड पर हृयूम पाइप निर्माण को रोका गया था। माना जा रहा था कि यह निर्माण नोमैंस लैंड पर हो रहा है। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बनी थी कि संयुक्त नाप जोख के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। लेकिन बुधवार की रात फिर से नेपाली नागरिकों ने यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया। निर्माण रोकने के दौरान नेपाल की ओर से किए गए पथराव और फायरिंग में नेपाल के जिला कंचनपुर के पुनर्वास नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ निवासी 23 वर्षीय गोविंद गौतम जख्मी हो गए जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।

डीएम आकाशदीप, एसपी मनोज झा, एसएसबी कमांडेंट दिलबाग सिंह, एसडीएम शादाब असलम मौके पर पहुंचे। नेपाल के अधिकारियों से हुई वार्ता में निर्णय लिया गया कि जब तक दोनों देशों की ज्वाइंट सर्वे टीम निर्णय नहीं देती बॉर्डर पर कोई निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जिले से अतिरिक्त पुलिस बल और 39वीं वाहिनी से एसएसबी बल को बुलवा लिया गया है। नेपाली जमे हुए हैं और सीमा की स्थिति तनावपूर्ण है।

उधर, बॉर्डर पर बवाल के दौरान नेपाली पुलिस का पिस्टल गायब हो गया है। इसका खुलासा नेपाल के जिला कंचनपुर के एसएसपी प्रकाश बहादुर चंद ने दोनों देशों के अधिकारियों की वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि भगदड़ के दौरान नेपाली पुलिस टीम का पिस्टल गायब हो गया।


फायरिंग में नेपाली की मौत को डीएम ने नकारा
डीएम आकाशदीप ने कहा है कि नेपालियों के हमले से बचने के लिए एसएसबी ने हवाई फायर किए थे, जिसमें किसी को गोली लगने का कोई सवाल नहीं है। नेपाली पुलिस और लोग पथराव कर रहे थे, जिससे नेपाली को गोली लगने की आशंका है। डीएम ने नेपाल के अधिकारियों से कहा कि फिर भी वे जांच कर लें अगर कोई साक्ष्य देते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed