फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-dumping duty on steel imports from many countries including Japan and Korea

जापान, कोरिया समेत कई देशों से स्टील आयात पर लगेगा एंटी-डंपिंग शुल्क

Fri, 25 Dec 2020 03:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Dec 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Anti-dumping duty on steel imports from many countries including Japan and Korea
स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की तैयारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

केंद्र सरकार जापान और कोरिया समेत कई देशों से आने वाले विशेष प्रकार के स्टील उत्पादों पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की तैयारी कर रही है। यह कदम घरेलू स्टील उत्पादों के हितों को सस्ते आयात के प्रभाव से संरक्षित करने के लिए उठाए जाने की तैयारी है। वाणिज्य मंत्रालय पहले ही इसके लिए सरकार से सिफारिश कर चुका है।

विज्ञापन


मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर की एक अधिसूचना के मुताबिक, यूरोपीय संघ, जापान, कोरिया, मलेशिया और ताइवान आदि क्षेत्रों से फ्लैट रोल्ड स्टेनलैस स्टील उत्पादों के आयात पर पांच साल के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की सिफारिश की गई है। वाणिज्य उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की तरफ से तरफ से 67 डॉलर प्रति टन से 944 डॉलर प्रति टन तक का शुल्क वसूले जाने का प्रस्ताव सरकार को दिया गया है। वित्त मंत्रालय जल्द ही यह शुल्क लागू करने पर आखिरी फैसला लेगा।
विज्ञापन



डीजीटीआर ने शुल्क बढ़ाने की सलाह इन देशों से कथित तौर पर स्टील उत्पाद भारत में डंप किए जाने की शिकायतों की जांच के बाद दी है। अपनी जांच रिपोर्ट में महानिदेशालय ने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि इन देशों से भारत में निर्यात किए जाने वाले उत्पाद अपने सामान्य मूल्य से कम होते हैं। यह स्थिति उत्पादों की डंपिंग को बढ़ावा देती है। इसके चलते घरेलू उद्योगों को हानि उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed