फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti CAA stir Assam DGP urges people resolve issues through peaceful means

Anti CAA Protest: असम में सीएए का विरोध कर रहे लोगों से डीजीपी की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं मुद्दा

Thu, 14 Mar 2024 01:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 01:27 AM IST
सार

पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बुधवार को लोगों से सड़क पर हिंसा न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके बजाय शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों से मुद्दों को हल किया जाए तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
Anti CAA stir Assam DGP urges people resolve issues through peaceful means
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह - फोटो : असम सरकार/आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर असम में कुछ समूह विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बुधवार को लोगों से सड़क पर हिंसा न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके बजाय शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों से मुद्दों को हल किया जाए तो बेहतर होगा। बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम या सीएए का विरोध करने वाले विभिन्न संगठनों के कारण पूरे असम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र के आठ राज्यों के प्रमुख छात्र संघों के शीर्ष निकाय नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एनईएसओ) ने बुधवार को सीएए के नियमों की प्रतियां जलाईं और कानून को तत्काल रद्द करने की मांग की, जबकि एएएसयू(आसू) ने सभी जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह किया। गौरतलब है कि राज्य में 2019 में इस कानून के खिलाफ हिंसक आंदोलन हुआ था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, '31 जनवरी 2023 से असम सरकार द्वारा प्रतिष्ठित असम पुलिस का नेतृत्व करने का अवसर दिए जाने के बाद, मैं प्रत्येक पुलिसकर्मी के सभी वास्तविक कार्यों के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह बना हुआ हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपी सिंह ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान असम के लोगों को सर्वोत्तम संभव पुलिसिंग अनुभव प्रदान करने के प्रयास में हर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। मजबूत नेतृत्व में, असम पुलिस टीम माहौल को शांतिपूर्ण रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


ज्ञात हो कि असम पुलिस ने विपक्षी दलों को सीएए के कार्यान्वयन के खिलाफ मंगलवार को 12 घंटे के बंद को वापस लेने का आदेश" देने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed