फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-CAA protests in Mumbai's August Kranti Maidan, Nagpur

नागरिकता कानून के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में बड़ा प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 06:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Anti-CAA protests in Mumbai's August Kranti Maidan, Nagpur
विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं, लोगों और छात्रों ने गुरुवार को अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह का विरोध प्रदर्शन पुणे और नागपुर में भी हुआ। बता दें कि इसी अगस्त क्रांति मैदान में 1942 में महात्मा गांधी ने तत्कालीन ब्रिटिश शासकों को भारत छोड़ने के लिए कहा था।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, तानाशाही नहीं चलेगी। शहर के विभिन्न हिस्सों से हजारों छात्र, विभिन्न समुदायों के लोग और राजनीतिक दल हाथों में तख्तियां, बैनर लिए हुए मैदान की ओर मार्च करते देखे गए। कुछ तख्तियों पर लिखा था- हिंदू-मुस्लिम एक हैं, मोदी शाह फेक हैं, सब ताज उछाले जाएंगे, सब तख्त गिराए जाएंगे। भारत को विभाजित करना बंद करो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध मार्च में कार्यक्रम स्थल पर शिवसेना के कार्यकर्ता नहीं दिखे।

गौरतलब है कि नागरिकता बिल पास होने के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के कई हिस्सों में इसे लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। कई विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed