{"_id":"605f35c2c769ce61e127f3cb","slug":"another-vaccine-serums-covovax-expected-to-arrive-by-september-would-be-effective-on-new-varients-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वैक्सीन: सीरम की 'कोवोवैक्स' सितंबर तक आने की उम्मीद, नए वैरिएंट पर भी असरकारी रहेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक और वैक्सीन: सीरम की 'कोवोवैक्स' सितंबर तक आने की उम्मीद, नए वैरिएंट पर भी असरकारी रहेगी
Sat, 27 Mar 2021 07:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:10 PM IST
सार
- पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड के बाद ला रही एक और वैक्सीन
- नई वैक्सीन दक्षिण अफ्रीकी और ब्रिटिश वैरिएंट पर असरकारी होगी
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितंबर तक देश को एक और कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट (एसआईआई) एक और टीके 'कोवावैक्स' का परीक्षण कर रही है। कंपनी इससे पहले कोविशील्ड टीका उपलब्ध करा चुकी है।
विज्ञापन
कंपनी के प्रमुख अदार पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि भारत में कोरोना टीके 'कोवावैक्स' का परीक्षण शुरू हो गया है। उम्मीद है सितंबर तक यह बाजार में मिलने लगेगा। इससे पहले सीरम एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोविशील्ड जारी कर चुकी है। कोवावैक्स कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी और ब्रिटिश वैरिएंट पर भी काफी असरदार होगी। सीरम की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का भारत के साथ विश्व के कई देशों में टीकाकरण में इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
अदार पूनावाला ने यह ट्वीट किया
सीरम के सीईओ ने अपने ट्वीट में कहा- ‘कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है। इस वैक्सीन का विकास नोवावैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट की साझेदारी में किया जा रहा है। टीके का अफ्रीका और ब्रिटेन में मिले नए कोविड-19 स्ट्रेन के खिलाफ परीक्षण किया गया है। टीके का असर 89 प्रतिशत पाया गया है। उम्मीद है यह टीका सितंबर, 2021 तक पेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन