फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   another train accident within a week, social media reaction on it

Social media: कभी टूटा हुआ ट्रैक, कभी पटरी पर डंपर , क्या ऐसे ही रेल चलेगी 'प्रभु'!

Wed, 23 Aug 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
another train accident within a week, social media reaction on it

उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 2:40 पर पांच दिनों में दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर और इटावा के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसा औरेया के पास अछल्दा रेलवे स्टेशन के नजदीक हो गया। ट्रेन एक डंपर से टकराई, जिस वजह से इंजन समेत ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। 

विज्ञापन



इस हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है लेकिन 21 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस ट्रेन हादसे के बाद लोगों ने रेलवे और रेल मंत्री पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। पांच दिनों के अंदर दो बड़े रेल हादसे के बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि इसमें रेलवे की ही लापरवाही है। 
विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर कहा कि एक हफ्ते के आंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा इस बात को यह कह कर नहीं टाल सकते कि चलता है। 
वहीं आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उत्कल एक्सप्रेस के बाद एक हफ्ते में दूसरा बड़ा रेल हादसा। यह सरकार कैसे कार्य कर रही है? लेकिन यहां पर इंसाफ नहीं हो सकता है। 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed