फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   another steback for mamata banerjee TMC state president chandrima bhattacharya resign from all post of party

TMC: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Sat, 04 Jul 2026 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

टीएमसी को आज एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रिमा भट्टाचार्य को ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता है और अब उनके अचानक ऐसे सभी पदों से इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
another steback for mamata banerjee TMC state president chandrima bhattacharya resign from all post of party
ममता बनर्जी ने चुकाई बड़ी कीमत - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल एक दिन पहले ही ममता बनर्जी के पार्टी ऑफिस पर बागी गुट ने कब्जा कर लिया था और आज टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान कर सभी को चौंका दिया। चंद्रिमा भट्टाचार्य को ममता बनर्जी की करीबी नेता माना जाता है। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन


3 जून को ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुईं थीं
चंद्रिमा भट्टाचार्य को बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 जून को ही सुब्रत बक्शी की जगह ही टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। दरअसल ममता बनर्जी ने विधायकों की बगावत के बाद पार्टी की सभी समीतियों को भंग कर दिया था और संगठन में बड़े बदलाव किए थे। अपने इस्तीफे में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने लिखा कि वह 3 जून 2026 को कालीघाट में हुई बैठक में उन्हें सौंपे गए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह वर्तमान में पार्टी में संभाल रहे सभी अन्य पदों से भी अपना इस्तीफा दे रही हैं।
विज्ञापन




ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में पेश होने से भी इनकार
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पत्र में यह भी कहा कि वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और उससे जुड़े अन्य संगठनों के विभिन्न बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी वापस ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भी पेश नहीं होने की घोषणा की। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पत्र में ममता बनर्जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके मन में हमेशा उनके लिए सर्वोच्च सम्मान रहेगा और भविष्य में भी वह उनका सम्मान करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता सरकार में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुकीं
पूर्व की ममता बनर्जी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में वित्त और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकीं भट्टाचार्य पार्टी की महिला इकाई की प्रमुख नेताओं में भी शामिल रही हैं। राज्य की तीन बार की विधायक रहीं चंद्रिमा भट्टाचार्य को 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दमदम उत्तर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सौरव सिकदर ने पराजित किया था। इस सीट पर उन्हें 76,880 वोट मिले थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सौरव सिकदार ने उन्हें 26,404 मतों के अंतर से पराजित किया था। चंद्रिमा की व्यक्तिगत हार टीएमसी के राज्यव्यापी खराब प्रदर्शन का भी प्रतीक रही। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि 293 विधानसभा सीटों में से 207 सीटें जीतकर भाजपा ने राज्य में सरकार बना ली।


ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 15 जून को ही चुनाव आयोग सचिव अश्विनी मोहाल को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग में पक्ष रखने के लिए सिर्फ अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन को ही अधिकृत किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed