Semiconductor: गुजरात के साणंद में बनेगा एक और सेमीकंडक्टर संयंत्र, रोजाना 63 लाख चिप का होगा उत्पादन
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने केन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गुजरात के साणंद में 3,307 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। जिससे रोजाना 63 लाख चिप का उत्पादन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के साणंद में एक और सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित होगा। इस संयंत्र में प्रतिदिन 63 लाख चिप का उत्पादन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने सोमवार को केन्य सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए 3,307 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए कार्यक्रम को 21 दिसंबर 2021 को 76,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ जारी किया गया था। सरकार ने साणंद सेमीकंडक्टर संयंद्ध स्थापित करने के पहले प्रस्ताव को जून, 2023 में मंजूरी दी थी। फरवरी, 2024 में तीन और सेमीकंडक्टर संयंत्रों को स्वीकृति दी गई। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर फैब और असम के मोरीगांव में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित कर रहा है। सीजी पावर साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित कर रहा है। सभी चारों सेमीकंडक्टर संयंत्रों का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है और इनके पास एक मजबूत सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम उभर रहा है। ये चारों संयंत्र करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाएंगी। इन संयंत्रों की संचयी क्षमता लगभग 7 करोड़ चिप प्रतिदिन है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.