फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another Nirbhaya Case in Tripura, A Women had thrown on the Road after her Gang rape

त्रिपुरा में 'निर्भया' कांड, बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला से चलती कार में दुष्कर्म कर फेंका

Fri, 27 Sep 2019 09:52 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Another Nirbhaya Case in Tripura, A Women had thrown on the Road after her Gang rape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया। महिला, अस्पताल में भर्ती अपनी छह साल की बीमार बेटी से मिलकर लौट रही थी। घटना मंगलवार रात की है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता से चलती कार में दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया, बाद में लोगों ने उसे जीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने बुधवार को पूर्वी अगरतला महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


महिला का जानने वाला था ऑटो रिक्शा चालक

पूर्वी अगरतला महिला थाने की प्रभारी मुमताज हसीना ने शिकायत के हवाले से बताया कि मंगलवार करीब शाम साढ़े सात बजे पीड़िता घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई जिसके चालक को वह जानती थी। उन्होंने बताया कि जब ऑटो रिक्शा चालक ने वाहन को दूसरे रास्ते पर मोड़ा तो महिला ने विरोध किया लेकिन चालक और यात्रियों को लेने की बात कर दूसरे रास्ते पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीना के मुताबिक रास्ते में चार लोग ऑटो रिक्शा में सवार हुए और महिला के हाथ और मुंह बांध दिया। बाद में उन्होंने उसे कार में डाला और करीब 15 किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ ले गए जहां चार और लोग इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे भी कार में सवार हुए और सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्किट हाउस के पास पीड़िता को फेंक दिया।

भाजपा सांसद ने की घटना की निंदा 

भाजपा की लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक ने घटना की निंदा करते हुए मामले की जल्द जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

मालूम हो कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में 23 वर्षीय निर्भया के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद देशव्यापी आंदोलन और प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को और सख्त बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed