फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another monkeypox Case in kerala, fifth case in the state

Monkeypox In Kerala: भारत में तेजी से पांव पसार रहा मंकीपॉक्स, केरल में मिला एक और मरीज, इलाज जारी

Tue, 02 Aug 2022 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Aug 2022 01:17 PM IST
सार

Monkeypox In Kerala केरल में एक और मंकीपॉक्स का मामला सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मलप्पुरम में 30 वर्षीय संक्रमित का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Another monkeypox Case in kerala, fifth case in the state
मंकीपॉक्स(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल में मंगलवार को मंकीपॉक्स के पांचवें मामले की पुष्टि हुई। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है। 30 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति पिछले महीने 27, जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि संक्रमित का मलप्पुरम जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका स्वास्थ्य स्थिर है। उसके माता-पिता सहित संपर्क में आए अन्य लोगों की भी निगरानी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि फिलहाल पहले संक्रमित हुए मरीज को छुट्टी दे दी गई और अन्य की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत हुई थी
दरअसल, शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। युवक की रिपोर्ट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई थी। हालांकि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जाएगी। उसके नमूनों की रिपोर्ट अब तक आई नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीज नौजवान था और उसमें बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी कोई दूसरी दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये हैं मंकीपॉक्स के लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं। हालांकि कई बार 5 से 21 दिन का समय भी ले सकता है। संक्रमित होने पर अगले 5 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। बुखार होने के तीन दिन के अंदर त्वचा पर दाने आने लगते हैं। मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इलाज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed