{"_id":"5fe531e9a04af65c0a1ebc5d","slug":"another-indigenous-zydus-cadila-corona-vaccine-found-to-be-effective-final-test-will-be-on-30-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और स्वदेशी कोरोना टीका मिला असरदार, 30 हजार लोगों पर होगा अंतिम परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक और स्वदेशी कोरोना टीका मिला असरदार, 30 हजार लोगों पर होगा अंतिम परीक्षण
Fri, 25 Dec 2020 05:57 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस में एक और स्वदेशी टीका असरदार मिला है। जायडस कैडिला कंपनी की ओर से तैयार किया गया यह टीका दो चरण के परीक्षण में असरदार मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अब तीसरे और अंतिम चरण के परीक्षण के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में 30 हजार लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जायडस कैडिला ने इस टीके पर अब तक दो मानव परीक्षण किए हैं। करीब एक हजार लोगों को परीक्षण के दौरान डोज दी गई थी जिसमें पता चला है कि टीका देने के बाद लोगों में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज मिल रहे हैं। अब कंपनी की ओर से तीसरे चरण के परीक्षण के लिए आवेदन किया है। इससे पहले भारत बायोटेक कंपनी ने आईसीएमआर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर देश का पहला स्वदेशी टीका तैयार किया है जोकि अभी तीसरे परीक्षण में चल रहा है।
विज्ञापन
जाइडस समूह के चेयरमेन डॉ. पंकज आर पटेल ने बताया कि यह स्वदेशी टीका सुरक्षित भी है और कोरोना संक्रमण से बचाव भी कर सकता है। दोनों चरण के परिणामों को सरकार के साथ साझा किया गया है। अगले सप्ताह तक परिणामों की समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन