{"_id":"5bc2c714bdec22699a738a21","slug":"another-ganga-crusader-on-fast-for-ganga-hospitalised-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे गंगा के दूसरे भक्त स्वामी गोपाल दास एम्स में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनशन पर बैठे गंगा के दूसरे भक्त स्वामी गोपाल दास एम्स में भर्ती
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
स्वामी गोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी गोपाल दास, गंगा भक्त और स्वामी सदानंद जैसे ही गंगा के लिए लड़ाई लड़ने वाले समाजसुधारक ( जो 24 जून से गंगा सफाई अभियान और मुक्त प्रवाह के लिए भूख हड़ताल पर थे) हरिद्वार में शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किये गए हैं।
विज्ञापन
बता दें की गोपाल दास बद्रीनाथ में विरोध पर बैठे थे, जिसके बाद उन्हें मातृ सदन ले जाया गया। हालांकि मातृ सदन प्रमुख स्वामी शिवानंद ने गोपाल दास को ये सलाह दी है कि वह ये विरोध फिलहाल के लिए त्याग दें और 20 अक्तूबर यानि नवरात्र व्रत समाप्त होने के बाद शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद स्वामी गोपाल दास ने नींबू पानी ग्रहण किया, लेकिन उसके बाद भी उनकी तबियत में सुधार नहीं आया और उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, मातृ सदन प्रमुख स्वामी शिवानंद ने कहा कि स्वामी गोपाल दास भूख हड़ताल जारी रखने चाहते थे, लेकिन हमने आग्रह किया कि 20 अक्तूबर के बाद वो विरोध कर सकते हैं। जबकि वो मान गए थे लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी आधी रात में आकर उन्हें जबरदस्ती एम्स ले गए।
विज्ञापन