फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naveen Patnaik News anonymous letter claiming about conspiracy to kill Odisha Chief Minister Naveen Patnaik

ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की हो रही साजिश, चिट्ठी में जताया गया अंदेशा

Fri, 08 Jan 2021 05:44 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 08 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Naveen Patnaik News anonymous letter claiming about conspiracy to kill Odisha Chief Minister Naveen Patnaik
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : पीटीआई

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश होने का अंदेशा जताया गया है। दरअसल, सीएम पटनायक को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें उनकी हत्या की साजिश रची जाने की बात लिखी गई है। आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। पत्र भेजने वाले ने इस चिट्ठी के जरिये मुख्यमंत्री को आने वाले खतरे के लिए आगाह किया है। पत्र भेजने वाले ने दावा किया है कि पटनायक को जान से मारने की साजिश रची गई है। इतना ही नहीं, चिट्ठी में साजिशकर्ता के बारे में भी बताया गया है। इसमें लिखा गया है कि साजिशकर्ता महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन


बढ़ाई गई सुरक्षा
पत्र मिलते ही नवीन पटनायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार को यह पत्र पटनायक के आवासीय पते पर आया। पत्र अंग्रेजी में लिखा गया है। हालांकि, पत्र कहां से आया है और किसने भेजा है, इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


जांच के दिए आदेश
जानकारी के अनुसार, यह पत्र अनाम व्यक्ति के नाम से 5 जनवरी को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष गृह सचिव डॉ. संतोष बाला ने प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस विषय की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय और यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटनायक की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से अलर्ट हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार पांचवीं बार बने मुख्यमंत्री
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल भारी बहुमत से जीता और नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने वर्ष 2000 में पहली बार शपथ ली थी। वे आठवीं बार बीजू जनता दल के अध्यक्ष चुने गए हैं। 26 दिसंबर 1997 से वह इस पद पर कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed