फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Announcement of CM Mamta Banerjee, the poor will get free ration in West Bengal by June 2021

सीएम ममता बनर्जी का ऐलान, पश्चिम बंगाल में जून 2021 तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन

Tue, 30 Jun 2020 09:14 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Jun 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Announcement of CM Mamta Banerjee, the poor will get free ration in West Bengal by June 2021
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कोरोना को लेकर कई घोषणाएं की। उन्होंने राज्य में जून 2021 तक गरीबों को मुफ्त राशन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, 'हम सुबह 5:30 से सुबह 8:30 तक सुबह की सैर की अनुमति दे रहे हैं, लेकिन सामाजिक दूरी बनाए रखी जानी चाहिए। शादियों और 'श्राद्ध' के लिए 25 के बजाय 50 लोगों को अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा आज मेट्रो और उड़ान सेवाओं को लेकर चीफ सेक्रेटरी ने सेंट्रल होम सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जिस तरह 15 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया गया है, हमने हॉटस्पॉट से घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए मेट्रो शुरू करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

 


पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने गृह सचिव अजय भल्ला को लिखा है कि कृपया कोलकाता के लिए मानदंडों में ढील देने के लिए गृह मंत्रालय की सहमति दें जिससे आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को बहुत ही विशेष मामले के रूप में ले जाने के लिए मेट्रो का सीमित इस्तेमाल किया जा सके।


इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा, 'कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के प्रतिबंध 31 जुलाई तक बढ़ा दिए गए हैं। स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, जिम, मनोरंजन पार्क, सामाजिक, राजनीतिक धार्मिक और अन्य बड़ी मंडली 31 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेंगी।'

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि'मेरे राज्य के केवल 60% लोगों को ही राशन मिलता है जो केंद्र द्वारा प्रदान किया जा रहा है। ऐसा भेदभाव क्यों है? मैं कहूंगी कि पूरे देश में 130 करोड़ लोगों को राशन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed