{"_id":"6a225bad272e42d42205f0c7","slug":"annamalai-resigns-from-bjp-will-share-his-future-plans-on-social-media-today-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"K Annamalai: भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
K Annamalai: भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान
Fri, 05 Jun 2026 10:46 AM IST
रिया दुबे
चेन्नई, पीटीआई
चेन्नई, पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:46 AM IST
सार
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया है। इस बीच उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
के अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के साथ ही अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को और बल मिला है। आज अन्नामलाई दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर समर्थकों और जनता से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघम नाम से जाने जाते हैं अन्नामलाई
पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई, जिन्हें उनके समर्थक सिंघम के नाम से जानते हैं, ने 2020 में भाजपा का दामन थामा था। इसके एक वर्ष बाद उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में उनकी दिल्ली यात्रा और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
हाल ही में की थी अमित शाह से मुलाकात
अन्नामलाई ने 2 जून को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद चेन्नई और कोयंबटूर समेत कई प्रमुख स्थानों पर उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाए, जिनमें उन्हें थलाइवर (नेता) और निडर सोच वाला नेता बताया गया। कुछ समर्थकों ने उनके नेतृत्व में नए राजनीतिक आंदोलन की भी वकालत की।
विज्ञापन