फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annamalai accused DMK ministers and MPs for corruption worth crores released DMK Files 2

DMK Files-2: डीएमके मंत्रियों-सांसदों पर अन्नामलाई ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, करोड़ों के घोटाले का है मामला

Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
सार

अन्नामलाई ने डीएमके सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा निगम (600 करोड़ रुपये), राज्य परिवहन विभाग (2000 करोड़ रुपये) और द्रमुक सरकार से जुड़ी एक फर्म (3000 करोड़ रुपये) कुल 5600 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने 16 मिनट की एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट की।

विज्ञापन
Annamalai accused DMK ministers and MPs for corruption worth crores released DMK Files 2
के अन्नामलाई - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक बार फिर डीएमके पर निशाना साधा है। के अन्नामलाई ने डीएमके मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और उनके परिजनों के बेनामी दस्तावेजों और घोटालों की फाइलों पर राज्यपाल के हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि डीएमके के प्रथम परिवार से जुड़े बेनामी दस्तावेजों और 5600 करोड़ रुपये के तीन घोटालों वाले डीएमके फाइलकों के भाग-दो के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की है। अन्नामलाई का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की है।

विज्ञापन

अन्नामलाई ने पोस्ट की वीडियो
अन्नामलाई ने डीएमके सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा निगम (600 करोड़ रुपये), राज्य परिवहन विभाग (2000 करोड़ रुपये) और द्रमुक सरकार से जुड़ी एक फर्म (3000 करोड़ रुपये) कुल 5600 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने 16 मिनट की एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट की। अन्नामलाई ने वीडियो में राज्य सरकार के खिलाफ आरोप लगाए, जिसे भाजपा ने डीएमके फाइल्स-दो का नाम दिया है। 

विज्ञापन

पदयात्रा शुरू करेंगे अन्नामलाई
अन्नामलाई का कहना है कि हम अपनी पदयात्रा के दौरान प्रेस-मीडिया और अपने दोस्तों को इस बारे में बताएंगे। भ्रष्ट सरकार से हमें जवाब चाहिए। अन्नामलाई 28 जुलाई से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगें। पदयात्रा से अन्नामलाई भाजपा को राज्यभर में मजबूती दिलाएंगे, जिससे भाजपा को 2024 लोकसभा चुनावों में फायदा मिलेगा। हालांकि, डीएमके ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मानहानि का मामला भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed