फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna invited Varun Gandhi to join Ralegan Siddhi

अन्ना ने वरूण को दिया रालेगण सिदिध आने का न्यौता

Fri, 19 May 2017 07:39 PM IST
संजय मिश्र/ नई दिल्ली
संजय मिश्र/ नई दिल्ली Updated Fri, 19 May 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Anna invited Varun Gandhi to join Ralegan Siddhi
- फोटो : SELF

देश में नई राजनीति की दिशा तलाश रहे भाजपा सांसद वरूण गांधी को समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने पैतृक गांव रालेगण सिदिध आने का न्यौता दिया है। सूत्र बताते हैं कि अन्ना के न्यौते को स्वीकार करते हुए भाजपा के गांधी उनसे मिलने के लिए जून माह में रालेगण जा सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल लोकपाल को लेकर देश में सफल आंदोलन करने वाले हजारे को राइट टू रिकॉल के रूप में दूसरा बडा मुदृदा हाथ लग गया है। इस मुदृदे पर वे गांधी के नेतृत्व में लोकपाल सरीखा माहौल खड़ा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


पत्र लिखकर वरूण को दे चूके हैं साथ देने का भरोसा
राइट टू रिकॉल के मामले पर वरूण को पत्र लिखकर अन्ना हजारे ने एक दिन पहले ही साथ देने का भरोसा जताया है। सूत्र बताते हैं कि अन्ना के समर्थन पत्र के बाद नई राजनीतिक पहचान बनाने में जुटे वरूण गांधी का उत्साह बढ़ा है। वरूण ने भाजपा नेतृत्व से भी इस मामले में समर्थन एवं सहयोग मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना के समर्थन पत्र को ट्वीट करते हुए वरूण ने लिखा है कि मैं अपने पार्टी नेतृत्व से भी आग्रह करता हुं कि वे इस मुददे पर बहस की शुरूआत करें। गांधी का कहना है कि यह कदम लोकतंत्र की जडों को गहरा बनाने के साथ राजनीति में जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

राइट टू रिकॉल पर वरूण को अन्ना का साथ

Anna invited Varun Gandhi to join Ralegan Siddhi
वरूण गांधी

इससे पहले वरूण को लिखे समर्थन पत्र में अन्ना ने कहा है कि वे राइट टू रिकॉल मामले पर उनका सहारा बनेंगे। अन्ना का कहना है कि राइट टू रिकॉल के साथ ही राइट टू रिजेक्ट का कानून भी होना चाहिए। ऐसा होने के बाद ही सही मायनों में देश में लोकतंत्र आएगा। 

राइट टू रिकॉल पर अन्ना हजारे के समर्थन का इजहार करते हुए वरूण गांधी ने कहा है कि अन्ना ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस तरह के कानून के लिए होने वाले उनके सम्मेलनों और गोष्ठियों के आयोजनों में शामिल होंगे। 

संसद के बीते सत्र में वरूण ने पेश किया था लोकसभा में बिल
संसद के बीते बजट सत्र में वरूण ने बतौर प्राइवेट मेंबर राइट टू रिकॉल बिल लोकसभा में पेश किया था। इस बिल के लिए वरुण गांधी को बधाई देते हुए अन्ना ने कहा है कि इस बिल के पारित होने से देश में सच्चा लोकतंत्र लाने में मदद मिलेगी। 

दिल्ली समेत देश में बडा आंदोलन खडा करने की अन्ना की मंशा
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल बिल के लिए आंदोलन करने वाले अन्ना को राइट टू रिकॉल का मुदृदा कारगर लग रहा है। लोकपाल आंदोलन में उनके सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के राजनीति में उतरने के बाद से अन्ना को एक योग्य एवं कुशल चेहरे की जरूरत थी। गांधी के रूप में उन्हें अब नया चेहरा मिलता दिख रहा है। 

अन्ना ने कहा नोटा नहीं है समस्या का समाधान

Anna invited Varun Gandhi to join Ralegan Siddhi

सूत्र बताते हैं कि अन्ना हजारे लोकपाल की तरह राइट टू रिकॉल के मुदृदे को लेकर भी दिल्ली में एक बड़ा आयोजन करना चाहते हैं। वरूण के समक्ष भी उन्होंने अपनी मंशा रखती है। इसके अलावा अन्ना ने वरूण को देशभर के कार्यक्रमों में उनका साथ देने का भरोसा दिया है। 

क्या है राइट टू रिकॉल 
राइट टू रिकॉल बिल के कानून बनने के बाद जनता को अपने चुने हुए प्रतिनिधि को कार्यकाल से पहले वापस कराने का अधिकार मिल जाएगा। दरअसल राइट टू रिजेक्ट बिल की कवायद राजनीति में दागियों की राह मुश्किल करने के लिए है। कई राजनीतिक दल जीत के लिए किसी को भी टिकट दे देते हैं। ऐसे में कई बार अच्छे उम्मीदवार भी दागी उम्मीदवारों से बेहद कम अंतर से जीत जाते हैं। 

अन्ना का कहना है कि जनता को अपना चयन ठीक करने का अधिकार मिलना चाहिए। अन्ना हजारे इस बिल की मांग वर्ष 2008 से ही कर रहे हैं। उन्होंने कई बार इस तरह के बिल को संसद में लाने का प्रयास भी किया। 

अन्ना ने कहा नोटा नहीं है समस्या का समाधान
नोटा का जिक्र करते हुए अन्ना हजारे ने लिखा है कि यह अपने आप में पूर्ण नहीं है। इसमें सुधार की बेहद सख्त जरूरत है। लोगों को यह अधिकार होना चाहिए कि उन्हें कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है। तो ऐसी जगहों पर दोबारा चुनाव कराने और पहले से रिजेक्ट किए गए उम्मीदवारों को फिर से उम्मीदवार नहीं बनने का अधिकार भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed