फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare wrote a letter to pm modi over farmers issues

अन्ना हजारे ने फिर पीएम मोदी को लिखा खत, जनवरी के अंत में दिल्ली में भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Fri, 15 Jan 2021 03:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अहमदनगर।
एजेंसी, अहमदनगर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jan 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
Anna Hazare wrote a letter to pm modi over farmers issues
anna Hazare - फोटो : Facebook

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। उन्होंने लिखा कि किसानों को फसल की लागत से 50 फीसदी अधिक मूल्य मिलना चाहिए लेकिन पूर्व में इस संदर्भ में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर अब तक पांच बार आपको पत्र भेजा लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला। इस वजह से जनवरी के अंत में रामलीला मैदान में भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हिंदी में लिखे अपने खत में अन्ना ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सात दिन तक चले उपवास के बाद आपकी सरकार ने 29 मार्च 2018 को लिखित आश्वासन दिया था लेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। आपकी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार किया। यदि इन्हें स्वीकार किया तो इनका पालन भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे खत में कहा है कि आयोग ने अपनी सिफारिशों में कृषि उत्पादों की लागत से 50 फीसदी अधिक मूल्य देने की बात कही गई है। इसको लेकर 23 मार्च 2018 में उपवास शुरू किया था। 29 मार्च को आपने कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तत्कालीन महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को भेजकर पीएमओ का लिखित आश्वासन दिया था।







सामाजिक कार्यकर्ता ने पत्र में लिखा कि लिखित में दिया गया था कि केंद्र सरकार ने फसल की लागत से 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है और इसे बजट भाषण में भी शामिल किया गया था लेकिन इनका पालन नहीं किया जा रहा है। किसानों को अपनी लागत से 50 फीसदी अधिक मूल्य नहीं मिल रहा है। यहां तक उन्हें अपनी फसल की लागत भी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed