{"_id":"6008c0de8ebc3e2e6c5ede38","slug":"anna-hazare-decided-to-fast-in-his-village-ralegan-siddhi-against-agricultural-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धी में ही अनशन करने का किया फैसला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धी में ही अनशन करने का किया फैसला
Thu, 21 Jan 2021 05:16 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:16 AM IST
विज्ञापन
anna hazare
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन शुरू करने की घोषणा के बाद अब अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धी में ही अनशन करने का फैसला किया है। अन्ना 30 जनवरी से यादवबाबा मंदिर में अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
अन्ना के सहयोगी दत्ता आवरी ने कहा कि दरअसल अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान में अनशन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इजाजत न मिलने के कारण अब वह अपने गांव में ही अनशन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते अन्ना ने कहा था कि केंद्र सरकार इसका कोई सर्वसामान्य हल निकाले, अन्यथा वह दिल्ली आकर अपने जीवन का अंतिम अनशन करेंगे। इधर, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अन्ना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उन्हें मना नहीं पाए। पाटिल इस हफ्ते फिर से अन्ना को मनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन