फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anindita Pal sentenced to life in prison for strangulating husband to death with mobile charger in kolkata

कोलकाता: पत्नी ने की थी मोबाइल चार्जर से पति की गला दबाकर हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 17 Sep 2020 12:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Anindita Pal sentenced to life in prison for strangulating husband to death with mobile charger in kolkata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

पश्चिम बंगाल के चर्चित रजत डे मर्डर केस में उत्तर परगना जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उनकी पत्नी अनिंदिता पाल को दोषी ठहराया। अनिंदिता को पति की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार झा ने अनिंदिता को दोषी ठहराते हुए दस हजार रुपये के जुर्माने और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अनिंदिता को मोबाइल के चार्जर के तार से गला दबाकर पति को हत्या के आरोप में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन



अदालत ने अनिंदिता को सबूतों को गायब करने का दोषी भी पाया है, इसके लिए उन्हें एक साल की जेल की सजा सुनाई है। लेकिन इन दोनों मामलों में सजा साथ साथ चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी वकील बिभास चटर्जी ने आरोपी को मौत की सजा की मांग थी। सरकारी वकील का दावा किया कि रजत डे का मर्डर एक सोची समझी साजिश थी, जिसे एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया। 

अनिंदिता के पक्ष  का दावा है  कि हत्या के वाले दिन अनिंदिता दूसरे कमरे में सो रहीं थी। पति के कमरे से आवाज आने के बाद वे उनके कमरे में गईं थी। इसके बाद रजत के पिता ने आरोप लगाया था कि, उनके बेटे और बहू के बीच तनाव पूर्ण संबंध थे जिसके तहत बहूने बेटे की हत्या कर दी।

मौत की सजा के एलान के बाद अनिंदिता ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वह खून की आखिसी सांस तक लड़ेंगी। वहीं आपको बता दें अनिंदिता और उनके पति रजत हाईकोर्ट में वकील थे।


आपको बता दें अनिंदिता पाल ने अपने पति की मोबाइल के चार्जर के तार से गला घोंट कर अपने पति रजत डे की हत्या कर दी। जिसके बाद रजत के पिता ने एफआईआर  कराई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनिंदिता ने उनके बेटे की हत्या की है। जांच के बाद वह दोषी पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed