फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Animals trouble by firecrackers six birds and two snakes saved in Mumbai Diwali Firecrackers Injury Update

Firecrackers: पटाखों से परेशान जानवर, मुंबई में छह चिड़ियों और दो सापों को बचाया, पिछले 48 घंटों में आए 40 कॉल

Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
सार

बंगलूरू में आतिशबाजी के कारण 28 से अधिक लोग घायल हो गए। आंकड़ों के अनुसार, नारायण नेत्र अस्पताल में 22 घायल आए तो वहीं, मिंटो अस्पताल में चार मामले सामने आए। डॉ. रोहित शेट्टी ने बताया कि घायलों में चार बच्चे हैं। 90 प्रतिशत घायल तो आतिशबाजी देखकर सिर्फ घर जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Animals trouble by firecrackers six birds and two snakes saved in Mumbai Diwali Firecrackers Injury Update
पटाखों से परेशान हो गए जानवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली में जमकर आतिशबाजी हुई, जिस वजह से जानवर परेशान हो गए। रेसकिंक एसोसिएशन ऑफ वाइल्डलाइफ वेलफेयर के संस्थापक और अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि पिछले 48 घंटों में हमें 40 से अधिक कॉल आए हैं। पटाखों के कारण कुत्ते और बिल्लियां सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। जानवरों की देख-रेख के लिए संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, वन विभाग और कई गैर सरकारी संगठनों की टीमें काम कर रही हैं। शर्मा ने आगे बताया कि हमने अब तक छह पक्षी, दो सांप और एक कछुए को बचाया है। 
विज्ञापन


बंगलूरू में 28 लोग घायल
बंगलूरू में आतिशबाजी के कारण 28 से अधिक लोग घायल हो गए। आंकड़ों के अनुसार, नारायण नेत्र अस्पताल में 22 घायल आए तो वहीं, मिंटो अस्पताल में चार मामले सामने आए। डॉ. रोहित शेट्टी ने बताया कि घायलों में चार बच्चे हैं। 90 प्रतिशत घायल तो आतिशबाजी देखकर सिर्फ घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


चेन्नई में 581 मामले दर्ज
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दिवाली के दिन 581 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 554 मामले समय के बाद भी पटाखा फोड़ने के थे। वहीं, आठ मामले राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन कर पटाखे की दुकान चलाने के लिए बनाए गए। वहीं, 19 मामले अत्यधिक शोर वाले पटाखे फोड़ने के लिए बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed