{"_id":"60342f266825be1e684ff6e8","slug":"animal-smugglers-firing-on-bsf-soldiers-on-bangladesh-border-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर की फायरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर की फायरिंग
Tue, 23 Feb 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश बॉर्डर पर पशु तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, अलीपुरद्वार जिले के फलकता में पुतिया बारा मारिया पोस्ट के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे यह घटना हुई। हालांकि फायरिंग में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, बीएसएफ के एक जवान ने बताया कि बांग्लादेश की ओर से 20 से 25 लोगों की संदिग्ध मूवमेंट का पता चला था, वहीं भारतीय सीमा पर करीब 18 से 20 तस्कर मौजूद थे। दोनों पक्षों पर जुटे लोग भारत से पशुओं को बांग्लादेश में भेजने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
जवानों ने मिर्ची बम फेंक कर उन्हें तितरबितर करने का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय तस्करों ने बीएसएफ दल पर गोलीबारी कर दी। जवाब में जवान ने पंप एक्शन गन से एक राउंड फायर किया, जिसके बाद तस्कर वहां से भाग गए। मौके से दो जिंदा और एक खाली कारतूस मिला है।
विज्ञापन