फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil Deshmukh in the circle: Former Maharashtra Home Minister summoned by CBI on Wednesday, to be questioned in corruption case

महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पहुंचे सीबीआई दफ्तर, परमबीर सिंह 'लेटर बम' पर होगी पूछताछ

Wed, 14 Apr 2021 08:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Apr 2021 08:17 AM IST
सार

  • सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्ट्राचार के आरोपों का जवाब देने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
Anil Deshmukh in the circle: Former Maharashtra Home Minister summoned by CBI on Wednesday, to be questioned in corruption case
अनिल देशमुख, एनसीपी नेता - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख आज (14 अप्रैल) सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं। उनसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्ट्राचार के आरोपों का जवाब देने के लिए बुलाया है। इस पूछताछ के  दौरान सीबीआई के अधिकारी उनसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों के सिलसिले में सवाल-जवाब करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ एसयूवी मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे जांच के दायरे में हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा देशमुख को जांच में शामिल होने का नोटिस सोमवार की सुबह जारी किया गया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले उनके दो सहयोगियों संजीव पलांदे और कुंदन ने एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच सीबीआई कर रही है। मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 


उन्होंने बताया कि आरोपों का कथित तौर पर मिलान वाजे ने किया, जो राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में हैं। एसयूवी मामले की जांच एनआईए कर रही है। बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच करे। अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने पत्र लिखकर कहा था कि देशमुख ने वाजे से मुंबई के बार और रेस्तरां से कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की राशि उगाहने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed