फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aniket choudhary honored by pm modi in ek bharat shreshtha bharat competition

EXCLUSIVE: कश्मीर के अनिकेत चौधरी 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' में बने सर्वश्रेष्ठ

Mon, 08 Aug 2016 07:28 PM IST
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
aniket choudhary honored by pm modi in ek bharat shreshtha bharat competition
कार्यक्रम में संबोधित करते पीएम मोदी और प्रशस्ति पत्र के साथ अनिकेत चौधरी - फोटो : अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले टाउनहॉल कार्यक्रम में जिन लोगों को सम्मानित किया गया है, उनमें कश्मीर के अनिकेत चौधरी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में उन्हें पीएम मोदी के हाथों एक लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


अनिकेत चौधरी को यह सम्मान किसलिए दिया गया और उन्हें यह सफलता कैसे मिली? इस पर अलखराम सिंह (अमर उजाला) ने उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की। जानें अन‌िकेत की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी।
विज्ञापन


आपको यह सम्मान कैसे प्राप्त हुआ?

अनिकेत- भारत सरकार की साइट 'mygov' पर नंवबर 2015 में एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के तहत एक कम्‍प्टीशन आयोजित किया गया था, जिसमें मैंने भाग लिया और कम्‍प्टीशन जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंप्टीशन किस तरह का था, इसमें आपको क्या करना था?

अनिकेत- 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' कम्‍प्टीशन में 'mygov' पर देशभर से लोगों के विचार मांगे गए थे। इसके लिए सभी राज्यों से करीब 50 हजार लोगों ने सरकार को अपने विचार भेजे थे, लेकिन मेरे विचार को सर्वश्रेष्ठ विचार चुना गया और इसके लिए मुझे प्रथम पुरस्कार मिला।

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के लिए आपने क्या विचार दिए थे?

aniket choudhary honored by pm modi in ek bharat shreshtha bharat competition
अनिकेत चौधरी
अनिकेत- मैंने इस बात को केंद्र में रखते हुए कि अपना देश वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से एक कैसे हो सकता है इस पर लेख लिखा। अपनी बात को समझाने के लिए मैंने देश के दो राज्यों हरियाणा और केरल का उदाहरण दिया।

जैसे- हरियाणा अगर एक साल के लिए केरल को अपना लेता है, हरियाणा के लोग केरल की भाषा सीखते है, केरल की परंपराएं, संस्कृति, मंदिर वाले कुछ गांव हरियाणा में विकसित किए जातें है और इसी प्रकार से केरल भी हरियाणा को अपनाकर राज्यभर में हरियाणा की संस्कृति वाले कुछ इलाके विकसित करे और यहां के लोग हरियाणा की भाषा सीख लें तो कुछ सालों में पूरा भारत एक भारत और श्रेष्ठ भारत बन सकता है। यह काम सभी राज्यों को एक-दूसरे राज्य की संस्कृति अपनाने और विकसित करने का है।

'mygov' पर दिए गए पांच पेज के विचारों के सा‌थ मैंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्लान तैयार करके भी सरकार को भेजा था।

आप क्या काम करते हैं और 'mygov' के कार्यक्रम में भाग लेने का विचार कैसे आया?

aniket choudhary honored by pm modi in ek bharat shreshtha bharat competition
अनिकेत चौधरी
अनिकेत- मैं अभी प्राइम मिनिस्टर रूरल डेवलपमेंट फेलो (प्रधानमंत्री ग्राम विकास सहायक) के रूप में कश्मीर में काम कर रहा हूं। सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए मैं 'mygov' साइट नियमित रूप से देखता रहता हूं और 'mygov' ऐप का इस्तेमाल भी करता हूं। इसी दौरान मुझे कम्‍प्टीशन के बारे में जानकारी मिली तो मैंने भी अपने विचार भेजने का निर्णय लिया।

सरकार को अब आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?

अनिकेत- मैं सरकार को सुझाव देना चाहूंगा कि आधार कार्ड को किसी ऐप के जरिए इस तरह से बॉयोमेट्रिकली जोड़ा जाए कि मोबाइल स्क्रीन पर अगर किसी व्यक्ति‌ के फिंगर प्रिंट लिए जाएं तो उसकी सारी सूचना मोबाइल स्क्रीन पर आए।

आपको बता दें कि अन‌‌िकेत चौधरी मूल रूप से राजस्‍थान के उदयपुर के रहने वाले हैं, लेकिन अब कश्मीर में नौकरी कर रहे हैं और यहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed