{"_id":"57a6f8ed4f1c1b7d112b9231","slug":"aniket-choudhary-honored-by-pm-modi-in-ek-bharat-shreshtha-bharat-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: कश्मीर के अनिकेत चौधरी 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' में बने सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
EXCLUSIVE: कश्मीर के अनिकेत चौधरी 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' में बने सर्वश्रेष्ठ
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते पीएम मोदी और प्रशस्ति पत्र के साथ अनिकेत चौधरी
- फोटो : अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले टाउनहॉल कार्यक्रम में जिन लोगों को सम्मानित किया गया है, उनमें कश्मीर के अनिकेत चौधरी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में उन्हें पीएम मोदी के हाथों एक लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
अनिकेत चौधरी को यह सम्मान किसलिए दिया गया और उन्हें यह सफलता कैसे मिली? इस पर अलखराम सिंह (अमर उजाला) ने उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की। जानें अनिकेत की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी।
आपको यह सम्मान कैसे प्राप्त हुआ?
अनिकेत- भारत सरकार की साइट 'mygov' पर नंवबर 2015 में एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के तहत एक कम्प्टीशन आयोजित किया गया था, जिसमें मैंने भाग लिया और कम्प्टीशन जीता।
विज्ञापन
यह कंप्टीशन किस तरह का था, इसमें आपको क्या करना था?
अनिकेत- 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' कम्प्टीशन में 'mygov' पर देशभर से लोगों के विचार मांगे गए थे। इसके लिए सभी राज्यों से करीब 50 हजार लोगों ने सरकार को अपने विचार भेजे थे, लेकिन मेरे विचार को सर्वश्रेष्ठ विचार चुना गया और इसके लिए मुझे प्रथम पुरस्कार मिला।

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के लिए आपने क्या विचार दिए थे?
अनिकेत चौधरी
अनिकेत- मैंने इस बात को केंद्र में रखते हुए कि अपना देश वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से एक कैसे हो सकता है इस पर लेख लिखा। अपनी बात को समझाने के लिए मैंने देश के दो राज्यों हरियाणा और केरल का उदाहरण दिया।
जैसे- हरियाणा अगर एक साल के लिए केरल को अपना लेता है, हरियाणा के लोग केरल की भाषा सीखते है, केरल की परंपराएं, संस्कृति, मंदिर वाले कुछ गांव हरियाणा में विकसित किए जातें है और इसी प्रकार से केरल भी हरियाणा को अपनाकर राज्यभर में हरियाणा की संस्कृति वाले कुछ इलाके विकसित करे और यहां के लोग हरियाणा की भाषा सीख लें तो कुछ सालों में पूरा भारत एक भारत और श्रेष्ठ भारत बन सकता है। यह काम सभी राज्यों को एक-दूसरे राज्य की संस्कृति अपनाने और विकसित करने का है।
'mygov' पर दिए गए पांच पेज के विचारों के साथ मैंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्लान तैयार करके भी सरकार को भेजा था।

आप क्या काम करते हैं और 'mygov' के कार्यक्रम में भाग लेने का विचार कैसे आया?
अनिकेत चौधरी
अनिकेत- मैं अभी प्राइम मिनिस्टर रूरल डेवलपमेंट फेलो (प्रधानमंत्री ग्राम विकास सहायक) के रूप में कश्मीर में काम कर रहा हूं। सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए मैं 'mygov' साइट नियमित रूप से देखता रहता हूं और 'mygov' ऐप का इस्तेमाल भी करता हूं। इसी दौरान मुझे कम्प्टीशन के बारे में जानकारी मिली तो मैंने भी अपने विचार भेजने का निर्णय लिया।
सरकार को अब आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?
अनिकेत- मैं सरकार को सुझाव देना चाहूंगा कि आधार कार्ड को किसी ऐप के जरिए इस तरह से बॉयोमेट्रिकली जोड़ा जाए कि मोबाइल स्क्रीन पर अगर किसी व्यक्ति के फिंगर प्रिंट लिए जाएं तो उसकी सारी सूचना मोबाइल स्क्रीन पर आए।
आपको बता दें कि अनिकेत चौधरी मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं, लेकिन अब कश्मीर में नौकरी कर रहे हैं और यहीं रह रहे हैं।