फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   angry farmer sent the money to the Chief Minister of onion

प्याज की कीमतों से नाराज किसान ने भेजे मुख्यमंत्री को बिक्री के पैसे

Fri, 07 Dec 2018 05:08 PM IST
भाषा, नासिक
भाषा, नासिक Updated Fri, 07 Dec 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
angry farmer sent the money to the Chief Minister of onion
देवेंद्र फणनवीस
महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्याज की कम कीमतों से परेशान एक किसान ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। किसान ने अपनी उपज की बिक्री से मिली धनराशि को मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को भेज दिया है। 
विज्ञापन


जिले की येवला तहसील के अंदरसुल गांव के रहने वाले प्याज किसान चंद्रकांत भीकण देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि वह पांच दिसंबर को इस आशा के साथ 545 किलो प्याज लेकर यहां बनी एपीएमसी की थोक मंडी पहुंचे कि उन्हें इसका अच्छा भाव मिलेगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब उन्हें एक किलो प्याज का भाव महज 51 पैसे ही मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडी शुल्क काटने के बाद उनके हाथ में अपनी उपज के महज 216 रुपये ही हाथ में आये। देशमुख ने सवाल किया, ‘‘मेरे इलाके में सूखे जैसे हालात हैं। मैं इतनी कम आमदनी से घर कैसे चलाऊंगा और कर्जा किस तरह चुकाऊंगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस किसान ने अपनी रसीद दिखाते हुये कहा, ‘‘मेरा प्याज बढ़िया क्वालिटी का था पर मुझे उसका अच्छा भाव नहीं मिला। इसलिए मैंने विरोध स्वरूप इस 216 रुपये की राशि को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भेज दिया है। देश की प्याज की करीब आधी उपज नासिक से आती है। देशमुख से पहले एक किसान ऐसा ही कदम उठा चुका है। 


इसी जिले की निफाड तहसील के एक और किसान संजय साठे ने अपनी प्याज की 750 किलो की उपज बेचने पर मिले 1,064 रुपये की राशि को विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed