{"_id":"65d2b8c6dde0409d400c4f36","slug":"andhra-pradesh-ysrcp-and-tdp-want-alliance-with-bjp-lok-sabha-elections-2024-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश : भाजपा से गठबंधन चाहती हैं YSR कांग्रेस और TDP, 20 फरवरी तक उम्मीदवारों की सूची आ सकती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश : भाजपा से गठबंधन चाहती हैं YSR कांग्रेस और TDP, 20 फरवरी तक उम्मीदवारों की सूची आ सकती है
Mon, 19 Feb 2024 07:41 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 07:41 AM IST
सार
आठ फरवरी को तेदेपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हुईं।
विज्ञापन
जगनमोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और उसकी प्रतिद्वंद्वी तेदेपा राजनीतिक गठबंधन करने के लिए भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
आठ फरवरी को तेदेपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हुईं। हालांकि, भाजपा व तेदेपा ने अब तक गठबंधन की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, तेदेपा और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है। तेदेपा प्रवक्ता तिरुनगरी ज्योशना के अनुसार, उम्मीदवारों की सूची 20 फरवरी तक घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
नौ फरवरी को नायडू की नई दिल्ली यात्रा के कुछ ही घंटों के भीतर वाईएस जगन मोहन रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के दोनों दल भाजपा के साथ गठबंधन करने की कोशिश में लगे हैं।