{"_id":"5d45349b8ebc3e6d250dc2ce","slug":"andhra-pradesh-two-teachers-of-government-school-accused-of-demonstrating-rape-demo-in-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कक्षा में शिक्षक सिखा रहे थे कैसे होता है दुष्कर्म, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कक्षा में शिक्षक सिखा रहे थे कैसे होता है दुष्कर्म, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
Sat, 03 Aug 2019 12:45 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी गोदावरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी गोदावरी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पश्चिमी गोदावरी जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के दो शिक्षकों पर कक्षा के अंदर 'रेप डेमो' (किस तरह से दुष्कर्म किया जाता है) देने का आरोप लगा है। जिला शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह चिंतलपुडी मंडल में हुई इस कथित घटना की सत्यता की जांच करने की कोशिश कर रहा है। यहां गांववालों के एक समूह ने दो शिक्षकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सीवी रेणुका ने कहा कि वह शनिवार को स्कूल जाएंगी और घटना का आंकलन करके पता लगाएंगी कि आखिर में कक्षा के अंदर क्या हुआ था। मंडल शिक्षा अधिकारी ने उनके पास जो रिपोर्ट जमा की है उसमें कहा गया है कि इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन
रेणुका ने कहा, 'अपनी रिपोर्ट में मंडल शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि तीसरी कक्षा के तीन छात्रों- दो लड़के और एक लड़की के बीच झगड़ा हुआ था। लड़ाई में लड़की को चोट लग गई। अधिकारी का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नही मिला है कि लड़की का इस्तेमाल रेप डेमो के लिए हुआ है।' चिंतलपुडी पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक शिक्षकों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन